✕

होम / ऑटोमोबाइल / Flipkart और Cardekho में हुआ करार, जानिए इससे ग्राहकों को क्या होने वाला है लाभ

Flipkart और Cardekho में हुआ करार, जानिए इससे ग्राहकों को क्या होने वाला है लाभ

इस पार्टनरशिप के तहत गिरनारसॉफ्ट फ्लिपकार्ट के ऐप और मोबाइल पर गाड़ियों से संबंधित इनोवेटिव टूल्स, सलेक्शन, डिटेल स्पेसिफिकेशन, कीमत को जानने की सुविधा देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) और गिरनारसॉफ्ट जो कि कारदेखो (CarDekho) और बाइकदेखो (BikeDekho) के नाम से अपनी वेबसाइट्स को संचालित करती है, उनके बीच पार्टनरशिप हुई है. इस पार्टनरशिप के तहत गिरनारसॉफ्ट फ्लिपकार्ट के ऐप और मोबाइल पर गाड़ियों से संबंधित इनोवेटिव टूल्स, सलेक्शन, डिटेल स्पेसिफिकेशन, कीमत को जानने की सुविधा देगी. दोनों कंपनियां इसके लिए एक Microsite बनाने पर राजी हुई हैं.

ऑटो मार्केट में उतरना चाहती है फ्लिपकार्ट

फ्लिपकार्ट ऑटो कैटेगिरी पर अपना ध्यान मजबूत कर रहा है, जिसमें वर्तमान में एक्सेसरीज, चुनिंदा ऑटो सर्विसेज, ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स और बीमा विकल्प शामिल हैं. गिरनारसॉफ्ट के साथ यह सहयोग देश भर में अपने यूजर्स को सर्च, रिसर्च और तुलना द्वारा गाड़ियों से संबंधित निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होगा. फ्लिपकार्ट के ऑटोमोबाइल सेक्शन के लिए इंटरफेस को आसान नेविगेशन, सर्च करने के लिए डिजाइन किया गया है.

बनाना है कस्टमर सेंट्रिक अप्रोच

इस पार्टनरशिप के बारे में फिल्पकार्ट के वाइस प्रेसीडेंट- मोनेटाइजेशन संकल्प मेहरोत्रा ने कहा कि, "गिरनारसॉफ्ट के साथ हमारा जुड़ाव हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ मिलता है, ताकि टेक्नोलॉजी फर्स्ट के माध्यम से ग्राहकों को सर्वोत्तम विकल्प प्रदान किया जा सके. फ्लिपकार्ट पर 400 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं, जिसे इससे फायदा होगा.  गिरनारसॉफ्ट के साथ हमारा जुड़ाव हमारे ग्राहकों को ऑटो श्रेणी में अधिक विकल्प और चयन प्रदान करेगा, क्योंकि वे अपनी कार और 2-व्हीलर एक्सप्लोरेशन से गुजरते हैं."

बढ़ जाएगी कारदेखो की रीच

गिरनारसॉफ्ट के न्यू ऑटो बिजनेस के सीईओ मयंक जैन ने कहा, "फ्लिपकार्ट के साथ यह पार्टनरशिप हमें देश में के बड़े यूजर बेस के पास पहुंचा देगी. कस्टमर्स को इससे ऑटो सर्च और डिस्कवरी करने में आसानी होगी. फ्लिपकार्ट की पहुंच और ऑटो-टेक समाधानों में हमारी ताकत एक साथ इन यूजर्स के लिए गाड़ियों की डिस्कवरी, रिसर्च और खरीदारी अनुभव को सक्षम करेगी. यह पार्टनरशिप कारदेखो के भारत में पर्सनल मोबिलिटी स्पेस को बड़ा करने के विजन के करीब ले जाती है.”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago