होम / ऑटोमोबाइल / सब्सिडी में कटौती से निपटने के लिए EV कंपनियां अपनाएंगी ये तरकीब!

सब्सिडी में कटौती से निपटने के लिए EV कंपनियां अपनाएंगी ये तरकीब!

सरकार की तरफ से सब्सिडी कम करने के बाद से EV टू-व्हीलर्स की बिक्री में कमी की आशंका बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का मार्केट बड़ा हो रहा है. खासतौर पर टू-व्हीलर सेगमेंट में EV की डिमांड बढ़ी है, लेकिन जब से सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर कंपनियों को मिलने वाली फेम-2 योजना सब्सिडी में कटौती की है, सेल्स फिगर नीचे आने का खतरा बना हुआ है. जाहिर है, इससे कंपनियों की मुश्किल बढ़ गई है. क्योंकि यदि वो कीमत बढ़ाती हैं, तो ग्राहकों के बिदकने का खतरा बना रहेगा और यदि कीमतों को यथावत रखती हैं, तो उनकी कमाई और घाटे के बीच का अंतर बढ़ता जाएगा. इसीलिए EV बनाने वालीं कंपनियां बीच का रास्ता निकालने में जुट गई हैं.   

छोटी हो सकती है बैटरी 
केंद्र सरकार ने इसी साल जून में फेम-2 योजना (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) वाली सब्सिडी कम करने की घोषणा की थी. इसके तहत सब्सिडी 15,000 रुपए प्रति किलोवॉट प्रति घंटा से घटाकर 10,000 रुपए प्रति किलोवॉट प्रति घंटा कर दी गई है. EV टू-व्हीलर पहले से ही काफी महंगे हैं, इसलिए कंपनियां दाम बढ़ाने का जोखिम मोल नहीं लेना चाहतीं. इसके बजाए वे लागत कम करने के तरीके तलाश रही हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां बैटरी को छोटा करने पर विचार कर रही हैं. एक इलेक्ट्रिक Two-Wheeler की लागत में तकरीबन 40 से 50% हिस्सा बैटरी का होता है. ऐसे में बैटरी का साइज घटाने से कंपनियों की लागत भी कम होगी. 

इतनी घट सकती है लागत 
एक अनुमान के मुताबिक, बैटरी के आकार में कमी से लागत में कम से कम 20 से 25 प्रतिशत कमी हो सकती है. गौरतलब है कि प्रति किलोवॉट के प्रोत्साहन में 5,000 रुपए तक की कमी करने के अलावा सरकार ने वाहन के एक्स-फैक्टरी दामों की 40 प्रतिशत की अधिकतम सब्सिडी सीमा भी घटा दी है. ज़्यादातर कंपनियां बैटरी को घटाकर ढाई से दो किलोवॉट प्रति घंटा के दायरे में लाना चाहती हैं. Ola Electric S1 में 2.98kWh से लेकर 3.97kWh का बैटरी पैक है, जो 121km से 181km तक की रेंज देता है. जाहिर सी बात है कि जब बैटरी का साइज कम किया जाएगा, तो उसकी रेंज भी प्रभावित होगी. लेकिन कीमत बढ़ाना कंपनियों के लिए इससे ज्यादा बड़ा रिस्क है.   

फिलहाल Ola का है दबदबा
EV के टू-व्हीलर मार्केट में इस समय Ola का दबदबा है. हालांकि, दूसरी कंपनियां भी EV लेकर आ रही हैं, जिससे आने वाले समय में इस सेगमेंट में प्रतियोगिता कड़ी हो जाएगी. वहीं, 4-व्हीलर बाजार में भी EV की डिमांड बढ़ रही है. इस सेगमेंट में फिलहाल टाटा मोटर्स का कब्जा है. टाटा की Nexon EV को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. अन्य देशी कंपनियों के साथ-साथ विदेशी कंपनियां भी भारत में EV लॉन्च करने पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. चीन की BYD की भारत को लेकर बड़ी योजना है. वहीं, Elon Musk भी अपनी Tesla को भारत लाना चाहते हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

2 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

27 minutes ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

1 hour ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, घटाया महंगाई का आकलन; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि घरेलू मांग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूती से अर्थव्यवस्था को समर्थन मिल रहा है, हालांकि वैश्विक जोखिमों को देखते हुए सतर्कता अभी भी जरूरी है.

4 hours ago