होम / ऑटोमोबाइल / SUV के दम से कारों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, पिछले महीने बिकीं इतनी गाड़ियां

SUV के दम से कारों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, पिछले महीने बिकीं इतनी गाड़ियां

पिछले महीने यानी जनवरी में कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. लोगों ने सबसे ज्यादा SUV को पसंद किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए साल की शुरुआत Paytm के लिए भले ही अच्छी न रही हो, लेकिन इस दौरान कार कंपनियों ने जमकर मुनाफा कमाया है. वाहन डीलरों के संगठन फाडा (FADA) द्वारा मंगलवार यानी आज जारी किए गए आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं कि जनवरी 2024 कार निर्माता कंपनियों के लिए शुभ रहा. इस दौरान, वाहनों की जमकर बिक्री हुई. खासतौर पर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की डिमांड में मजबूती देखी गई और यही मजबूती पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल बिक्री को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचाने में मददगार रही. 

इतनी बढ़ गई PV की सेल्स
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, पैसेंजर वाहन (PV) की सेल्स जनवरी में बढ़त के साथ 3,93,250 यूनिट पर पहुंच गई. जबकि पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 3,47,086 यूनिट था. इसमें सालाना आधार पर 13% की वृद्धि दर्ज की गई है. नए मॉडल बाजार में आने, पहले से अधिक अवेलिबिलिटी, प्रभावी मार्केटिंग और शादियों के सीजन ने SUV की मांग को बढ़ाया, जिससे बिक्री का आंकड़ा ऊपर की तरफ भागता रहा. गौरतलब है कि ग्राहकों का रुझान पिछले कुछ वक्त में सेडान से SUV पर शिफ्ट हुआ है. यही वजह है कि कंपनियां भी अब इस सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही हैं.  

ये भी पढ़ें - TATA ने अपनी बेस्‍ट सेलिंग EV के दामों में की कमी, जानते हैं क्‍या रही है वजह?

यहां भी देखने को मिली तेजी 
4-व्हीलर के साथ-साथ दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है. जनवरी में यह सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,58,849 यूनिट रही. जबकि कमर्शियल वाहन की बिक्री पिछले महीने 89,208 यूनिट पर स्थिर रही, यानी इसमें उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला. इसी तरह, 3-व्हीलर वाहनों की रिटेल सेल्स जनवरी में 37 प्रतिशत बढ़कर 97,675 यूनिट रही. जबकि जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 71,325 यूनिट था. 
ट्रैक्टर की बात करें, तो इसकी बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 88,671 यूनिट हो गई. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

14 hours ago

राजेंद्र मेहता ने सुजलॉन ग्रुप के प्रेजीडेंट और ग्रुप CHRO पद से दिया इस्तीफा

दिसंबर 2022 में सुजलॉन ग्रुप से जुड़े राजेंद्र मेहता ने कंपनी के प्रेजीडेंट और ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसॉर्सिस ऑफिसर (Group CHRO) पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

7 hours ago

भारत में बिजली की कमी हुई दोगुनी से ज्यादा, जनवरी-मई 2026 में सप्लाई संकट बढ़ा: IEA

पहली छमाही में बिजली मांग में 6% की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड गर्मी और बढ़ती कूलिंग जरूरतों ने डाला दबाव

11 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

11 hours ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

11 hours ago