✕

होम / ऑटोमोबाइल / ड्राइवरलेस कार वाली इस कंपनी से आई बुरी खबर, इतने कर्मचारियों की गई नौकरी

ड्राइवरलेस कार वाली इस कंपनी से आई बुरी खबर, इतने कर्मचारियों की गई नौकरी

ड्राइवरलेस कार टेक्नोलॉजी कंपनी अर्गो AI ने अपने 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

ड्राइवरलेस यानी कि बिना ड्राइवर के चलने वाली कारों पर कई कंपनियां काम कर रही हैं. इसे भविष्य की टेक्नोलॉजी कहा जा रहा है. हालांकि, ट्रैफिक सेंस को लेकर लोगों की उदासीनता सहित कई कारण हैं, जो ऐसी कारों की सफलता पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं. इस बीच, ड्राइवरलेस कार टेक्नोलॉजी कंपनी अर्गो AI से खबर आई है. इस कंपनी ने अपने 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.    

2016 में हुई थी स्थापना
अर्गो AI ने पिछले कुछ सालों में तेजी से नए स्टाफ की नियुक्ति की थी. हालांकि, अब जब कंपनी अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पा रही है, तो कॉस्ट कटिंग शुरू कर दी गई है. Argo AI ड्राइवरलेस कार की तकनीक विकसित कर रही है. कंपनी को 2016 में Google and Uber ऑटोमैटेड ड्राइविंग प्रोग्राम के पूर्व कर्मचारी Bryan Salesky और Peter Rander ने स्थापित किया था. कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के पिट्सबर्ग में है. 

इन कंपनियों की भी हिस्सेदारी
ड्राइविंग टेक्नोलॉजी वाले इस स्टार्टअप में फोर्ड और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों की भी हिस्सेदारी है. 2017 में फोर्ड ने अर्गो में 1 अरब डॉलर का निवेश किया था जबकि फॉक्सवैगन एजी ने इसमें 2.6 अरब डॉलर लगाए हैं. इसके अलावा, वॉलमार्ट ने भी अर्गो AI में निवेश किया हुआ है.  

रोबोटैक्सी की योजना अटकी
अर्गो AI वॉशिंगटन DC का ऑपरेशन भी बंद करने जा रही है. कंपनी में सबसे बड़ी निवेशक फोर्ड ने पिछले साल अर्गो AI के साथ मिलकर DC में रोबोटैक्सी सर्विस शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते योजना पूरी नहीं हो सकी. अर्गो AI के 2020 में 1000 कर्मचारी थे और 2022 आते-आते यह संख्या बढ़कर 2000 हो गई. कंपनी बड़ी छलांग की उम्मीद के साथ अपनी वर्कफ़ोर्स बढ़ा रही थी, लेकिन कई कारणों से उसे उम्मीद अनुरूप परिणाम नहीं मिले. इसलिए कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है. वहीं, कंपनी का कहना है कि बिज़नेस प्लान को सफलता की राह पर ले जाने के लिए अब कंपनी के कारोबारी ढांचे में बदलाव किया जा रहा है और इस वजह से रिस्ट्रक्चरिंग हो रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago