होम / ऑटोमोबाइल / भारत के EV बाजार पर इस चीनी कंपनी की नजर, 1 अरब डॉलर करेगी इन्वेस्ट!

भारत के EV बाजार पर इस चीनी कंपनी की नजर, 1 अरब डॉलर करेगी इन्वेस्ट!

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है. ऐसे में दुनियाभर की दिग्गज कंपनियां भारत का रुख करना चाहती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के इलेक्ट्रिक कारों के बाजार पर पड़ोसी चीन की कंपनी BYD (Build Your Dreams) भी नजर गढ़ाए बैठी है. BYD ने कुछ वक्त पहले ही अपनी एक EV भारत में लॉन्च की है और अब वो बड़ा निवेश करने जा रही है. BYD ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहन और बैट्री निर्माण के लिए 1 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव रखा है. BYD भारत में स्थानीय कंपनी के साथ मिलकर प्रोडक्शन करेगी. इसके लिए इंडियन अथॉरिटी से अनुमति मांगी गई है.

साझेदारी में लगेगा प्लांट
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन की BYD ने एक स्थानीय कंपनी के साथ साझेदारी में भारत में इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी बनाने के लिए 1 अरब डॉलर के निवेश की इच्छा जताई है. बताया जा रहा है कि हैदराबाद स्थित प्राइवेट कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने BYD के साथ हाथ मिलाया है. दोनों की तरफ से जॉइंट इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट स्थापित करने के लिए भारतीय रेगुलेटर्स को प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी गई है.

पूरी रेंज पेश करने की तैयारी
इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में BYD काफी बड़ा नाम है. ऐसे समय में जब दूसरे देशों की कंपनियां भारत के EV बाजार में पैर जमाने की कोशिश में लगी हैं, BYD को भी यहां संभावनाएं नजर आ रही हैं. ये चीनी कंपनी भारत में हैचबैक से लेकर लग्जरी कारों तक की पूरी रेंज पेश करना चाहती है. हालांकि, BYD ने निवेश प्रस्ताव को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है. लेकिन कंपनी ने कुछ वक्त पहले जरूर कहा था कि उसने भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है.

बड़ी हिस्सेदारी की चाहत
BYD भारत के EV बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी चाहती है. उसकी देश के 30 शहरों में अपने सेंटर्स खोलने की तैयारी है. BYD की योजना है कि 2030 तक भारतीय वाहन मार्केट की 40 फीसदी हिस्सेदारी उसके पास आ जाए और कंपनी ने इस दिशा में तेजी से काम भी शुरू कर दिया है. चीनी कंपनियां अपनी आक्रामक स्ट्रेटेजी के लिए पहचानी जाती हैं. भारत के मोबाइल सेक्टर में चीनी कंपनी शाओमी की तूती बोलती रही है. ऐसे में EV मार्केट में BYD की एंट्री भारतीय कंपनियों के लिए भी चुनौती बन सकती है. BYD भारत के मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में पैर जमाने के लिए अन्य इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकती है. 

बिक्री में सबसे आगे
पिछले साल BYD ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी. इस मामले में चीनी कंपनी ने दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी ईलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया था. BYD की इलेक्ट्रिक कारों में हैचबैक, सेडान और एसयूवी की लंबी रेंज है. Build Your Dreams पहले से ही भारत में कॉरपोरेट फ्लीट्स के लिए इलेक्ट्रिक बस और इलेक्ट्रिक वीकल्स बेच रही है. इसके अलावा, कंपनी दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक कार और प्लग इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड्स भी बेचती है. इनमें नॉर्वे, सिंगापुर, ब्राजील, न्यूजीलैंड, कोस्टारिका और कोलंबिया शामिल हैं. फिलहाल 300 से ज्यादा चीनी कंपनियां EV बना रही हैं. चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी SAIC और BYD ग्लोबल मार्केट शेयर में केवल एलन मस्क की टेस्ला से पीछे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

5 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

5 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

8 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

6 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

8 hours ago