✕

होम / ऑटोमोबाइल / दमदार इंजन, कातिल लुक, जानें BMW G 310 RR के बारे में सबकुछ

दमदार इंजन, कातिल लुक, जानें BMW G 310 RR के बारे में सबकुछ

BMW ने G 310 RR को बाजार में उतार दिया है. स्पोर्ट्स कैटेगरी वाली ये बाइक अपने फीचर्स और खासकर प्राइज़ रेंज को लेकर चर्चा में बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

BMW मोटर्रड इंडिया ने प्रीमियम सेगमेंट में BMW G 310 RR को बाजार में उतार दिया है. बाइक के कद्रदान इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. स्पोर्ट्स कैटेगरी वाली ये बाइक अपने फीचर्स और खासकर प्राइज़ रेंज को लेकर चर्चा में बनी हुई है. BMW की इस बाइक का टीवीएस रोनिन और सुजुकी कटाना से मुकाबला होगा.

दो वैरिएंट में उपलब्ध
बीएमडब्लू जी 310 आरआर को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है और दोनों वैरिएंट की कीमत अलग-अलग है. यह बाइक 5.0 इंच के कलर टीएफटी डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेवीगेशन की सुविधा के साथ आपको मिलती है. BMW की इस बाइक में 313cc वाला सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड मोटर का दमदार इंजन है.

स्पीड है खास बात
बाइक छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है. इसमें 34bhp  पावर और 27.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है. BMW G 310 RR की खास बात है इसकी स्पीड, यह कुछ सेकंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. बाइक में दो प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED टेललैंप हैं.

इतनी है कीमत
कीमत की बात करें तो BMW G 310 RR दो प्राइज़ रेंज में उपलब्ध है. Black Storm Metallic वैरिएंट के लिए आपको 2.85 लाख रुपए चुकाने होंगे और Style Sport की कीमत 2.99 लाख रखी है. ये एक्स शोरूम कीमतें हैं, यानी रोड पर आते-आते बाइक इससे ज्यादा हो जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago