✕

होम / ऑटोमोबाइल / लॉन्च होने वाली है नई EV XUV400, उससे पहले ही Mahindra के लिए आ गई सबसे बड़ी खुशखबरी

लॉन्च होने वाली है नई EV XUV400, उससे पहले ही Mahindra के लिए आ गई सबसे बड़ी खुशखबरी

इस नए वेंचर में केवल ईवी व्हीकल्स का प्रोडक्शन किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए British International Investment (BII) और देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra के बीच एक करार हुआ है जिसके तहत दोनों कंपनियां एक नए वेंचर में अलग-अलग तौर पर 1925 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी. इस नए वेंचर में केवल ईवी व्हीकल्स का प्रोडक्शन किया जाएगा.

ऐसे होगा नया इंवेस्टमेंट

BII जहां 1925 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट Compulsory Convertible Instruments के जरिए करेगी, जिसका वैल्युएशन 70,070 करोड़ रुपये होगा, जिससे उसको 2.75 फीसदी से लेकर के 4.76 फीसदी तक की ओनरशिप मिलेगी. इस नए वेंचर में कुल 8000 करोड़ रुपये का निवेश 2024 से 2027 किया जाएगा.

बाजार में आएगी नई इलेक्ट्रिक XUV400

कंपनी जल्द ही बाजार में नई इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 400 को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी लॉन्चिंग सितंबर 2022 में प्रस्तावित है. 2027 तक कंपनी अपनी 30 फीसदी गाड़ियों का उत्पादन इलेक्ट्रिक में करना शुरू कर देगी. BII अपने कुल निवेश का 30 फीसदी केवल क्लाइमेट फाइनेंस में करेगी.

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एमडी और सीईओ अनीश शाह ने कहा कि वो BII के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर के खासे उत्साहित हैं और इलेक्ट्रिक एसयूवी के उत्पादन से हम इस सेगमेंट में भी लीडर बनकर निकलेंगे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

22 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago