✕

होम / ऑटोमोबाइल / कब आ रहा है Honda Activa का इलेक्ट्रिक अवतार? सामने आई ये बड़ी खबर 

कब आ रहा है Honda Activa का इलेक्ट्रिक अवतार? सामने आई ये बड़ी खबर 

माना जा रहा है कि Honda Activa Electric को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. इसे सबसे पहले एशिया, यूरोप और जापान के बाजारों में पेश किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी कि EV की डिमांड में पिछले कुछ समय से तेजी आई है. यही वजह है कि वाहन निर्माता कंपनियों ने EV प्रोडक्शन पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. टू-व्हीलर सेगमेंट में Ola सहित कई कंपनियों के स्कूटर बाजार में हैं और अब Honda भी अपने Activa को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की तरफ से जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा हो सकती है.  

मिलेगा फिक्सड बैटरी पैक
रिपोर्ट्स बताती हैं कि Honda इस महीने के आखिरी में Activa Electric की घोषणा कर सकती है. हालांकि अभी इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. बता दें कि बीते दिनों एक्टिवा स्मार्ट के लॉन्च इवेंट के मौके पर Honda Motorcycle & Scooter India के एमडी, प्रेसिडेंट एवं सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा था कि कंपनी मार्च 2024 तक EV स्कूटर पेश करने की योजना पर काम कर रही है. नया इलेक्ट्रिक मॉडल मौजूदा Activa मॉडल पर ही बेस्ड होगा. ये फिक्सड बैटरी पैक के साथ बाजार में उतारा जाएगा, जिसकी टॉप स्पीड करीब 50 किलोमीटर प्रति/घंटा होगी.

ग्लोबली किया जाएगा लॉन्च
माना जा रहा है कि Honda Activa Electric को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. इसे सबसे पहले एशिया, यूरोप और जापान के बाजारों में पेश किया जाएगा. Honda किसी नए नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने के बजाए 'एक्टिवा' ब्रैंड का ही इस्तेमाल करेगी, क्योंकि भारत में Activa ने एक अलग पहचान स्थापित कर ली है. एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बेची जाने वाले स्कूटरों में शामिल है. लिहाजा, कंपनी को उम्मीद है कि इस नाम के साथ लॉन्च EV भी लोगों के बीच अपनी पैठ बना लेगा.

अगले साल आएगा बाजार में!
इस महीने के अंत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा हो सकती है और संभव है इस अगले साल तक बाजार में उतार दिया जाए. ये देखने वाली बात होगी कि Activa के इलेक्ट्रिक अवतार का लुक और डिजाइन कैसा होता है. गौरतलब है कि फिलहाल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में ओला का दबदबा है. शुरुआत में आग लगने की घटनाओं के बावजूद कंपनी के प्रोडक्ट्स पर भरोसा करने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago