✕

होम / ऑटोमोबाइल / 10 लाख से कम का है बजट? बस थोड़ा इंतजार करें, लॉन्च हो रही हैं ये कारें

10 लाख से कम का है बजट? बस थोड़ा इंतजार करें, लॉन्च हो रही हैं ये कारें

यदि आप कार खरीदने का सोच रहे हैं, अगले कुछ महीनों में आपको कई ऑप्शन मिल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आप कार खरीदने का सोच रहे हैं, अगले कुछ महीनों में आपको कई ऑप्शन मिल सकते हैं. मारुति से लेकर टोयोटा तक की कारें बाजार में आने वाली हैं. यहां हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं, जो इसी साल लॉन्च होंगी और जिनकी कीमत 10 लाख रुपए के आसपास रहेगी. 

MG 3

MG हेक्टर की नई कार MG3 लॉन्च होने को तैयार है. कंपनी एक जुलाई, 2020 को इसे पेश कर सकती है. इसकी अनुमानित कीमत 6 लाख के आसपास होगी. इस हैचबैक में 1498cc का इंजन होगा. मैन्युअल ट्रांसमिशन वाली इस कार पेट्रोल वेरिएंट है.

Citroen C3

फ्रेंच कंपनी Citroen की C3 20 जुलाई को लॉन्च होने सकती है. 1199cc वाली इस कार की अनुमानित कीमत 5.50 - 7.50 लाख है. माइलेज की बात करें, तो Citroen C3 आपको 19.8 का माइलेज दे सकती है. इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन और पेट्रोल वेरिएंट है.

Toyota Rumion

टोयोटा रूमियन के इस साल 15 अगस्त को लॉन्च होने की संभावना है. इसकी शुरुआती कीमत 8.77 लाख हो सकती है. Rumion में 1462cc तक का इंजन है और इसका बॉडीटाइप Muv है. कंपनी ने इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया है और यह केवल पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध होगी. Toyota Rumion में 7 लोग बैठ सकते हैं.

Maruti S-Cross 2022

मारुति की कारों को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है. S-Cross 2022 इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकती है. इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए है. कंपनी अपनी इस SUV में 1462cc तक का इंजन दे रही है. पेट्रोल वेरिएंट वाली इस गाड़ी का ट्रांसमिशन भी मैन्युअल है.

Maruti Swift Hybrid

मारुति Swift Hybrid भी इसी साल सड़क पर दौड़ती नज़र आ सकती है. इस हैचबैक की अनुमानित लॉन्च डेट एक सितंबर है और कीमत 10 लाख रुपए के आसपास रह सकती है. इंजन की बात करें तो इसमें कंपनी 1197cc तक का इंजन दे रही है. यह पेट्रोल वेरिएंट और मैन्युअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध रहेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago