✕

होम / ऑटोमोबाइल / ऑटोमैटिक कार खरीदने का है मन? ये हैं 15 लाख की रेंज में कुछ बेस्ट ऑप्शन 

ऑटोमैटिक कार खरीदने का है मन? ये हैं 15 लाख की रेंज में कुछ बेस्ट ऑप्शन 

डिमांड बढ़ने से कंपनियां भी मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ AMT यानी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें बाजार में उतार रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आजकल ऑटोमैटिक कारों का क्रेज बढ़ रहा है. भीड़-भाड़, बढ़ते ट्रैफिक जाम में बार-बार गियर बदलने की टेंशन से छुटकारा पाने के लिए लोग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को तवज्जो दे रहे हैं. डिमांड बढ़ने से कंपनियां भी मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ AMT यानी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें बाजार में उतार रही हैं. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं 15 लाख की प्राइज़ रेंज वाली बेस्ट AMT कारों के बारे में, जो ज़बरदस्त परफॉरमेंस देती हैं.

Skoda Kushaq
आकर्षक डिज़ाइन के साथ आने वाली स्कोडा कुशाक AMT में बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें आपको 1498cc का इंजन मिलता है. हालांकि, यह गाड़ी केवल पेट्रोल में उपलब्ध है, यदि आप डीजल ऑटोमैटिक कार चाहते हैं, तो फिर ये आपके लिए नहीं है. कुशाक का बूट स्पेस 385 लीटर का है, यानी आपको डिक्की में सामान रखने के लिए काफी जगह मिलती है. इस SUV की फ्यूल टैंक कैपिसिटी 50 लीटर की है. कुशाक के ऑटोमैटिक वर्ज़न की शुरुआती क़ीमत 14.29 लाख रुपए है और इसका माइलेज 17.7 kmpl है.

MG Astor
एमजी हेक्टर की एस्टर को भी काफी पसंद किया जा रहा है. इस कार में 1498cc का इंजन है, यह फ़िलहाल तीन कलर Starry Black, Aurora Silver और Candy White में मौजूद है. कंपनी MG Astor में 2 एयरबैग दे रही है. इसके अलावा, इसमें सेफ्टी के लिहाज से ओवरस्पीडिंग चेतावनी भी दी गई है. एस्टर का बूट स्पेस 488 लीटर और फ्यूल टैंक 48 लीटर का है. इसका एक्स-शोरूम प्राइज़ 13.38 लाख रुपए है.

Volkswagen Taigun 
शानदार लुक वाली फॉक्सवैगन टाइगन AMT में आपको 999 cc का इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वैरिएंट 17.2 kmpl का माइलेज देता है, हालांकि शहर के ट्रैफिक के बीच इस SUV के 13kmpl से ज्यादा माइलेज देने की उम्मीद कम ही है. इसमें आपको 385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. Volkswagen Taigun का फ्यूल टैंक 50 लीटर का है. 2 एयरबैग वाली इस गाड़ी की शुरूआती कीमत 14.80 लाख रुपए है.   

Kia Seltos 
Kia Motors की सेल्टोस बाजार पर अपनी पकड़ बना चुकी है, लिहाजा इसके AMT वैरिएंट पर आप आंख मूंदकर विश्वास कर सकते हैं. AMT डीजल में आपको 1493 cc का इंजन मिलता है. सेल्टोस का बूट स्पेस 433 लीटर का है, जबकि इसमें फ्यूल टैक कैपिसिटी 50 लीटर की दी हुई है. माइलेज की बात करें तो यह SUV एक लीटर में 18km चलती है. हालांकि, शहर में आप इससे कम की ही उम्मीद रखें. इसका एक्स-शोरूम प्राइज़ 14.49 लाख रुपए है.    

Mahindra XUV300
अगर आपको महिंद्रा की गाड़ियां पसंद हैं, तो Mahindra XUV300 खरीदने का फैसला अच्छा रहेगा. इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 10.51 लाख से शुरू होती है. कंपनी 17 का माइलेज क्लेम करती है, लेकिन सिटी में इतना मिलना मुश्किल है. XUV300 में 1197 cc का इंजन है. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी समस्या है बूट स्पेस. यह SUV केवल 257 लीटर का बूट स्पेस ऑफर करती है, जिसका मतलब है कि इसकी डिक्की में ज्यादा सामान नहीं आ सकता. इसमें 42 लीटर का फ्यूल टैंक और 2 एयरबैग हैं.

Tata Nexon XMA AMT
टाटा नेक्सन मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध है. Tata Nexon XMA AMT 1199 cc के दमदार इंजन के साथ आती है. यह कार 16.35 kmpl से 13.0 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. शहर में ट्रैफिक के बीच इससे 13 से ज्यादा माइलेज की उम्मीद नहीं की जा सकती. इसका बूट स्पेस 350 लीटर का है और इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 44 लीटर है. कारदेखो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी एवरेज सर्विस कास्ट (पांच साल तक) 3,570 रुपए है. अब Tata Nexon XMA की कीमत की भी बात कर लेते हैं. इस कार का पेट्रोल AMT वैरिएंट 9.25 लाख से शुरू होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

33 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago