✕

होम / ऑटोमोबाइल / Bajaj ने ग्राहकों को दिया झटका, अगर खरीदने वाले हैं बाइक तो बढ़ गए इतने रेट

Bajaj ने ग्राहकों को दिया झटका, अगर खरीदने वाले हैं बाइक तो बढ़ गए इतने रेट

Bajaj की सबसे पॉपुलर बाइक Pulsar 125 ड्रम सिंगल सीट की कीमत बढ़कर 86,048 रुपये हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप बजाज का टू व्हीलर लेने का प्लान कर रहे हैं, तो अब जेब ज्यादा ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि बजाज मोटरसाइकिल (Bajaj Motorcycle) ने जुलाई, 2022 से टू व्हीलर्स के दाम लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं.

Bajaj CT110X
Bajaj CT110X पहले 65,453 रुपये में मिलती थी, पर अब इसकी कीमत में 1.29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. अब इसकी नई एक्स-शो रूम कीमत 66,298 रुपये है.

Platina 100 ES
Platina 100 ES ड्रम वेरिएंट की कीमत में 3.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसकी नई एक्स-शो रूम कीमत 63,130 रुपये हो गई है. वहीं, Bajaj Platina 110 ES ड्रम की कीमत 1.26 प्रतिशत बढ़कर 66,317 रुपये हो गई है. 

Bajaj Avenger 160
Bajaj Avenger 160 की कीमत में 0.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. यह अब 1,11,827 रुपये में आपको मिलेगी. वहीं, Bajaj Avenger 220 1,38,368 रुपये में आपको मिलेगी.

Bajaj Pulsar
Bajaj की सबसे पॉपुलर बाइक Pulsar 125 ड्रम सिंगल सीट की कीमत बढ़कर 86,048 रुपये हो गई है. वहीं, Pulsar 125 डिस्क स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 88,902 रुपये से बढ़कर 90,003 रुपये हो गई है. Bajaj Pulsar 150 नियॉन की कीमत बढ़कर 1,04,448 रुपये और Pulsar 150 सिंगल डिस्क की कीमत बढ़कर 1,11,174 रुपये हो गई है.

Bajaj Pulsar 150
वहीं, Pulsar 150 ट्विन डिस्क वेरिएंट की नई कीमत 1,14,176 रुपये, Pulsar NS 125 की नई कीमत 1,04,371 रुपये हो गई है. Pulsar NS 160 अब आपको 1,23,750 रुपये में और Pulsar NS 200 1,40,666 रुपये में मिलेगी.

Bajaj Dominar 250
Bajaj Dominar 250 की कीमत 1,68,602 रुपये से बढ़कर 1,75,002 रुपये, Dominar 400 की कीमत 2,22,386 रुपये से बढ़कर 2,23,538 रुपये हो गई है.

Bajaj Chetak
Bajaj Chetak की कीमत में सबसे अधिक 9.01 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमत अब 1,54,189 रुपये है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago