✕

होम / ऑटोमोबाइल / जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें कौन सी कंपनी रही पहली पसंद? 

जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें कौन सी कंपनी रही पहली पसंद? 

मारुति सुजुकी ने जहां बिक्री में अच्छी-खासी बढ़त हासिल की, वहीं जुलाई में टाटा मोटर्स का प्रदर्शन भी पहले से बेहतर रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अधिकांश कार कंपनियों के लिए जुलाई का महीना अच्छा साबित हुआ. इस दौरान, कंपनियों ने काफी कारें बेचीं. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने जहां बिक्री में अच्छी-खासी बढ़त हासिल की, वहीं टाटा मोटर्स का प्रदर्शन भी पहले से बेहतर रहा. आइए जानते हैं, किस कंपनी के सेल्स फिगर जुलाई में कितने चढ़े.

मारुति सुजुकी
सबसे पहले बात करते हैं मारुति सुजुकी की. कंपनी ने जुलाई में भारतीय बाजार में कुल 1,45,666 कारें बेचीं, जबकि जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 1,33,732 था. जून 2022 से तुलना करें तो जुलाई में कंपनी की सेल 16 फीसदी ज्यादा रही. पिछले महीने मारुति ने मिनी सेगमेंट में ऑल्टो और एस-प्रेसो की कुल 20,333 यूनिट बेचीं. वहीं, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी की 83,818 कारें बिकीं. बता दें कि कॉम्पैक्ट सेगमेंट में वैगनआर, बलेनो, सिलेरियो, डिजायर, स्विफ्ट, इग्निस आदि आती हैं.

सिआज अब भी पसंद
मारुति सुजुकी ने मिडसाइज सेडान सेगमेंट में सिआज की कुल 1379 यूनिट बेचीं. वहीं, SUV सेगमेंट में कंपनी की 23,272 कारें बिकीं. इस सेगमेंट में ऑल न्यू ब्रेजा, अर्टिगा, एस-क्रॉस और एक्सएल6 जैसी कारें आती हैं. इसके अलावा, मारुति ईको वैन की पिछले महीने कुल 13,048 यूनिट बिकी हैं.

टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स ने जुलाई में ज़बरदस्त परफॉरमेंस दिया. कंपनी की कारों की जमकर बिक्री हुई. टाटा ने घरेलू बाजार में 52% की सालाना और 5% की मंथली ग्रोथ के साथ कुल 78,978 वाहन बेचे. कंपनी ने एक बयान में कहा कि पैसेंजर व्हीकल्स की मजबूत मांग से बिक्री बढ़ी है. टाटा मोटर्स ने डोमेस्टिक मार्केट में पिछले महीने कुल 47,505 कारें बेचीं. यह संख्या पिछले साल जून के मुकाबले ज्यादा है. जून 2022 में कंपनी ने कुल 45,197 कारें बेची थीं.  

पंच आ रही पसंद
टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक और CNG कारों को भी लोगों का प्यार मिला. जुलाई 2022 में टाटा की कुल 5283 सीएनजी कारें बिकीं. टाटा की सस्ती SUV टाटा पंच की पिछले महीने 11007 यूनिट बिकी हैं. टाटा कारों की कुल बिक्री में 64% हिस्सेदारी SUV की है, जिसमें टाटा Nexon का हिस्सा सबसे ज्यादा है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के लिए भी जुलाई अच्छा रहा. कंपनी की डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री पिछले महीने 33% बढ़ी है. कंपनी के अनुसार, जुलाई में उसकी डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री सालाना आधार पर 33% बढ़कर 28,053 यूनिट्स हो गई. जबकि पिछले साल जुलाई में 21,046 यूनिट्स बिकी थीं. इस अवधि में घरेलू उपयोगिता व्हीकल्स की बिक्री 34% बढ़कर 27,854 इकाई रही, जो पिछले साल जुलाई में 20,797 थी. हालांकि, M&M ने यह भी बताया कि जुलाई 2022 में कारों और वैन की बिक्री 20% घटकर 199 इकाई रह गई है.

हुंडई मोटर्स
हुडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) की कुल बिक्री जुलाई-2022 में 6% बढ़कर 63,851 यूनिट हो गई है. जबकि जुलाई-2021 में कंपनी ने 60,249 गाड़ियां बेचीं थीं. कंपनी की इस साल जुलाई में घरेलू वाहनों की बिक्री 5.1% बढ़कर 50,500 यूनिट पर पहुंच गई. एक साल पहले इसी महीने में HMIL ने 48,042 यूनिट्स बेची थीं. बता दें कि हुंडई मोटर्स का निर्यात पिछले महीने 9.4% बढ़कर 13,351 यूनिट हो गया है.

टोयोटा मोटर्स
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) की जुलाई 2022 में थोक बिक्री 19,693 यूनिट रही, जो किसी भी महीने के मुकाबले सबसे ज्यादा है. कंपनी ने जुलाई 2021 में 13,105 गाड़ियां बेचीं थीं. वहीं, MG मोटर इंडिया की रिटेल सेल्स जुलाई में 5% की गिरावट के साथ 4,013 यूनिट रह गई है. कंपनी का कहना है कि सप्लाई चेन में कमी से प्रोडक्शन पर असर हुआ है. पिछले साल जुलाई में MG की 4,225 यूनिट बिकी थीं.

किया इंडिया (Kia India)
किया इंडिया की थोक बिक्री जुलाई 2022 में 47% बढ़कर 22,022 यूनिट हो गई. कंपनी ने जुलाई 2021 में डीलरों को 15,016 यूनिट भेजी थीं. Kia ने पिछले महीने 8,451 सेल्टोस और 7,215 सोनेट बेचीं. इसके अलावा, उसने जुलाई में कैरेंस की 5,978 और कार्निवल की 288 यूनिट बिकीं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

35 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago