✕

होम / ऑटोमोबाइल / बाजार में आए 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या मिलने वाला है आपको खास

बाजार में आए 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या मिलने वाला है आपको खास

इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर सेगमेंट में प्रतियोगिता लगातार बढ़ती जा रही है. अब 2 और नए स्कूटर बाजार में आ गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric 2-Wheelers) का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है. सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी कम होने के बाद आशंका जताई जा रही थी कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री काफी कम हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बिक्री प्रभावित जरूर हुई, मगर उतनी बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली जैसा माना जा रहा था. इस बीच, एथर एनर्जी (Ather Energy) ने भारतीय बाजार में 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने 450S और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के अपडेटेड वेरिएंट पेश किए हैं.

ये स्कूटर देगा 115 की रेंज
नए लॉन्च किए गए 450S और 450X को लेटेस्ट सेफ्टी और परफार्मेंस फीचर से लैस किया गया है. 450S के अलावा अब 450X में भी पहली बार डीपव्यू डिस्प्ले (DeepView Display) दिखे को मिलेगा. एथर 450S में 2.9 kWh कैपेसिटी की बैटरी लगी है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर पर ये लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 115 किलीमीटर तक चल सकता है. यानी इसकी रेंज 115 किलीमीटर की है. 450S की अधिकतम गति की बात करें, तो इसे 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है. 

मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स
Ather Energy का दावा है कि 450S महज 3.9 सेकंड में 0 से 40 किमी की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा. इसमें डीप-व्यू डिस्प्ले, स्विच गियर, फ़ॉलसेफ, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS) और कोस्टिंग रीजेन सहित कई लेटेस्ट फीचर दिए गए हैं, जिससे स्कूटर की रेंज में कम से कम 7 फीसदी का सुधार देखने को मिलेगा. 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.5 किमी प्रति मिनट तक की गति से चार्ज करने के लिए Ather Grid fast chargers) इस्तेमाल किया जा सकता है.

इनसे होगा Ather का मुकाबला
450S और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के अपडेटेड वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपए और 1.38 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. कंपनी ने इनकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी फेज वाइज की जाएगी. Ather Energy के इन स्कूटरों का मुकाबला ओला S1 और S1 प्रो, TVS आईक्यूब इलेक्ट्रिक, बजाज चेतक और सिंपल वन के साथ होगा. बता दें कि अब तक इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में Ola का दबदबा रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से दूसरी कंपनियां भी उसे टक्कर देने लगी हैं. इस मार्केट में प्रतियोगिता काफी तेजी हो गई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago