✕

होम / ऑटोमोबाइल / Alto का नया मॉडल बस देखते ही रह जाएंगे आप, रेट्रो लुक और फीचर दमदार

Alto का नया मॉडल बस देखते ही रह जाएंगे आप, रेट्रो लुक और फीचर दमदार

Alto Lapin LC पहले से ज्यादा स्पेसियस और कंफर्टेबल है. फ्रंट में ग्रिल के साथ-साथ एलईडी लाइट भी दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सुजुकी ने ऑल्टो का नया लुक पेश कर दिया है. ज्यादा चौंकिए नहीं, यह मॉडल भारत में नहीं, बल्कि जापान में लॉन्च हुआ है. बाहर से इसे ऐसा रेट्रो लुक दिया गया है, जिसे कोई एक बार देखे तो बस देखता ही रह जाए. आपको बता दें कि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी साल के आखिरी महीने में नए लुक के साथ ऑल्टो लॉन्च हो सकती है.

नई ऑल्टो की खासियात
सुजुकी ने जापान में जो New Alto लॉन्च किया है, उसका नाम है : Alto Lapin LC. लेपिन का मतलब खरगोश होता है. यानी यह कार बिल्कुल खरगोश की तरह क्यूट दिखती है. इसलिए इसका नाम Alto Lapin रखा गया है.

New Alto का एक्सटीरियर
जानकारी के अनुसार, Alto Lapin LC पहले से ज्यादा स्पेसियस और कंफर्टेबल है. फ्रंट में ग्रिल के साथ-साथ एलईडी लाइट भी दी गई है. रियर व्यू की बात करें तो गोलाकार डिजाइनर लाइट लगाई गई है. इसके अलावा स्टाइलिश अंदाज में लोगो लगाया गया है. लोगो के दोनों साइड पंख वाली डिजाइन बनाई गई, जो इसके लुक को और भी जानदार बना दे रही है. इस कार की हाइट छोटी ही रखी गई है जो इसे रेट्रो लुक दे रहा है.

New Alto का इंटीरियर
जानकारी के अनुसार Alto Lapin LC में सीट कवर चेक डिजाइन में होंगे. इसमें लेदर कॉम्बिनेशन के साथ ड्यूल टोन फिनिशिंग भी दी गई है, जिससे अंदर से भी लुक आकर्षक दिख रहा है. फ्रंट में कप होल्डर भी दिया गया है, लेकिन यह बैक सीट में नहीं है. बैक सीट पर बैठने वालों को दिक्कत ना है, इसके लिए हेडरेस्ट भी दिया गया है.

Alto Lapin LC का डैशबोर्ड
Alto Lapin LC का डैशबोर्ड भी काफी कूल है. फ्रंट में  AC के 4 विंग्स दिए हैं, जिससे अंदर कूलिंग होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. गियर लीवर भी साइड की बजाय सामने की तरफ दिया गया है, जिससे और ज्यादा जगह मिल सके. आर्मरेस्ट के साथ-साथ सामान रखने के लिए इसमें कई छोटे-छोटे बॉक्स भी दिए गए हैं. टिशू पेपर के लिए भी अलग से बॉक्स दिया गया है. कप होल्डर भी डैशबोर्ड में ही है.

Alto Lapin LC का इंजन
जापान में 660cc की पेट्रोल इंजन के साथ इस कार को लॉन्च किया गया है. इसमें 3-सिलेंडर दिया गया है. इसकी कीमत 8 लाख रुपए है. भारत में इसे 1000 CC पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है. यहां इसकी कीमत 4 लाख के आसपास होनी चाहिए. इसपर अभी विचार चल रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago