✕

होम / ऑटोमोबाइल / इलेक्ट्रिक कारों के बाजार पर आया Adani का दिल, इस कंपनी से मिलाया हाथ!

इलेक्ट्रिक कारों के बाजार पर आया Adani का दिल, इस कंपनी से मिलाया हाथ!

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर खत्म होने के साथ ही गौतम अडानी फिर से विस्तार योजनाओं पर ध्यान देने लगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) का फोकस फिर से विस्तार योजनाओं पर लौट आया है. हिंडनबर्ग के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त होने के बाद अडानी नई संभावनाएं तलाश रहे हैं और इसी कड़ी में वह इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में एंट्री ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी ग्रुप उबर टेक्नोलॉजीज (Uber Technologies) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी पर काम कर रहा है. इसके तहत अडानी समूह उबर टेक्नोलॉजीज के राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म पर अपनी इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारों को पेश करेगा.

कार निर्माण नहीं करेगा समूह
इस साझेदारी के तहत उबर की सेवाओं को 'अडानी वन' के तहत लाने की भी योजना है. इस सुपर ऐप को 2022 में लॉन्च किया गया था. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उबर के सीईओ Dara Khosrowshahi के बीच इस डील को लेकर हाल ही में चर्चा भी हुई थी. अडानी ग्रुप इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों के क्षेत्र में उतरने के लिहाज से उबर के साथ पार्टनरशिप कर रहा है. वैसे, बस, कोच और ट्रकों जैसे इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों में उसकी पहले से ही मौजूदगी है. लेकिन समूह वाहनों का निर्माण नहीं करता, उसके पोर्ट और एयरपोर्ट बिजनेस में इसकी बड़ी इन-हाउस जरूरते हैं. इसी तरह अडानी इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण नहीं करेंगे, बल्कि खरीदकर उनकी ब्रांडिंग करेंगे और उन्हें उबर के नेटवर्क में जोड़ेंगे. 

क्या है Uber की योजना?
उबर दुनिया भर में मौजूद अपने बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने की योजना पर काम कर रही है. दरअसल, कंपनी 2040 से पहले खुद को जीरो-एमिशन यानी कि शून्य उत्सर्जन मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनाना चाहती है. इसलिए वो पेट्रोल-डीजल वाहनों को बेड़े से हटाकर उनकी जगह इलेक्ट्रिक वाहन लाने पर काम कर रही है. अडानी समूह के साथ साझेदारी से कंपनी को इस दिशा में मदद मिल सकती है. उबर की भारत में एंट्री 2013 हुई थी, तब से अब तक वो 3 अरब से अधिक ट्रिप पूरी चुकी है. उबर भारत के 125 शहरों में सेवा उपलब्ध करा रही है और उसने 8 लाख से अधिक भारतीयों को अपने नेटवर्क से जोड़कर इनकम को बढ़ाने में मदद की है. 

इस तरह मिलेगा फायदा
दूसरी तरफ, ये डील अडानी समूह के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगी. समूह को कई अन्य फायदों के साथ-साथ अडानी वन के विस्तार में भी मदद मिलेगी. अडानी ग्रुप अगले 10 साल में भारत के ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन में 100 अरब डॉलर का निवेश करने वाला है. साथ ही उसने 2027 तक सोलर मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता को 10GW तक बढ़ाने की योजना बनाई है. बता दें कि भारत में उबर और ओला में कड़ी टक्कर है. ओला भी ईवी पर दांव लगा रहा है और उसका एक आईपीओ भी आने वाला है. ऐसे में अडानी के साथ डील से उबर को काफी फायदा मिल सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago