✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hyundai की जिस SUV का बेसब्री से था इंतजार, वो आ गई; जानिए फीचर्स और कीमत

Hyundai की जिस SUV का बेसब्री से था इंतजार, वो आ गई; जानिए फीचर्स और कीमत

New Hyundai Tucson: इस SUV में 8 स्पीकर सिस्टम के साथ BOSE का प्रीमियम साउंड है. पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, मेमोरी फंक्शन का ऑप्शन भी दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Hyundai ने आज अपनी मोस्ट अवेटेड SUV TUCSON को भारत में लॉन्च कर दी. इसकी शुरुआती एक्स-शो रूम कीमत 27.7 लाख रुपये है. यह SUV 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ डीजल इंजन में भी उपलब्ध होगी. कंपनी ने दावा किया है कि इस नई SUV में 29 ऐसे फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार मौजूद हैं.

और क्या-क्या हैं Hyundai TUCSON में
इस SUV में 8 स्पीकर सिस्टम के साथ BOSE का प्रीमियम साउंड है. पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, मेमोरी फंक्शन के साथ ड्राइवर सीट को 10 तरीके से एडजस्ट करने का ऑप्शन भी दिया गया है. इसके अलावा इस SUV में आप पैसेंजर सीट को 8 तरीके से एडजस्ट कर सकते हैं. यानी आप TUCSON की सीट्स को पूरी तरह से अपनी कंफर्ट के हिसाब से सेट कर सकते हैं.

10.25 इंच का ऑडियो वीडियो नेविगेशन सिस्टम
इसके अलावा Hyundai TUCSON में 10.25 इंच का ऑडियो वीडियो नेविगेशन सिस्टम भी दिया गया है. इंटीरियर शेड की बात करें तो इसमें ब्लैक और लाइट ग्रे डुअल टोन इंटीरियर मौजूद हैं. वाशर के साथ कंसील्ड रीयर वाइपर इस सेगमेंट में पहली बार दिया जा रहा है.

हाई माउंट LED स्टॉप लैम्प
इसके अलावा इसमें हाई माउंट LED स्टॉप लैम्प भी दिया गया है. शार्क फिन एंटीना और रियर स्पॉयलर भी आपको पहले से ही इसमें लगा मिलेगा. TUCSON की लंबाई 4630mm, ऊंचाई 1665mm और व्हीलबेस 2755mm है.

6-speed और 8-speed ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
इस SUV में 1999cc, Nu 2.0 Petrol इंजन लगा है, जिसमें 6-speed ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. इसके अलावा 2.0 डीजल इंजन में 8-speed ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. इसके अलावा इस SUV के साथ आपको 3 साल के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी भी मिल रही है. यही नहीं, कंपनी आपको रोड साइड असिस्टेंस भी दे रही है. यानी, कहीं भी गाड़ी की वजह से आप फंस जाते हैं, कंपनी आपकी पूरी सहायता करेगी. कंपनी ने दावा किया है कि इस SUV में 60 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स हैं. 

VIDEO: Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago