✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki ने 20 साल पहले बताया था गलत माइलेज, भरना पड़ा हर्जाना!

Maruti Suzuki ने 20 साल पहले बताया था गलत माइलेज, भरना पड़ा हर्जाना!

कार का संभावित खरीदार गाड़ी की माइलेज के बारे में जानने का अधिकारी होता है, क्योंकि यह गाड़ी का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को लेकर इस वक्त एक काफी दिलचस्प खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि हाल ही में NCDRC (राष्ट्रीय कंज्यूमर विवाद निवारण कमीशन) द्वारा कंपनी को निर्देश दिया गया है कि वह कस्टमर को 1 लाख रुपए का भुगतान करे. कस्टमर को गलत जानकारी प्रदान करने की वजह से कंपनी को यह भुगतान करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

क्या है पूरा मामला?
दरअसल कंपनी द्वारा एक कस्टमर को उसकी गाड़ी की माइलेज के संबंध में गलत जानकारी दी गई थी और इसीलिए अब कंपनी को ये हर्जाना भर पड़ रहा है. पिछले हफ्ते फैसला सुनाते हुए डॉक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता वाली NCDRC बेंच ने कहा था कि आमतौर पर कार का संभावित खरीदार गाड़ी की माइलेज के बारे में जानने का अधिकारी होता क्योंकि यह गाड़ी का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष होता है और एक ही सेगमेंट में मौजूद विभिन्न ब्रैंड्स की कारों की क्षमता की तुलना करने के लिए यह एक आवश्यक कारक हो सकता है. इसके साथ ही बेंच ने बताया कि 20 अक्टूबर 2004 को प्रकाशित हुए एक विज्ञापन को हमने बेहद ध्यान से देखा है और इस विज्ञापन के आधार पर कहा जा सकता है कि यह एक भ्रामक विज्ञापन हो सकता है. ऐसे विज्ञापन को प्रकाशित करना डीलर और कार निर्माता कंपनी की ओर से व्यापार के गलत अभ्यासों को दिखाता है. 

राजीव को मिले 1 लाख रुपए
यह शिकायत राजीव शर्मा के द्वारा दर्ज करवायी गई थी. उन्होने 2004 में यह कार खरीदी थी और विज्ञापन के अनुसार गाड़ी 16-18 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज प्रदान कर रही थी. गाड़ी खरीदने के बाद राजीव को पता चला कि गाड़ी की असल माइलेज लगभग 10.2 किलोमीटर प्रतिलीटर है. ठगा हुआ महसूस करते हुए राजीव जिला कंज्यूमर विवाद निवारण फोरम पहुंचते हैं और गाड़ी के लिए भुगतान की हुई पूरी रकम, लगभग 4 लाख रुपरों का रिफंड मांगते हैं. जिला फोरम द्वारा उनकी मांग को आंशिक रूप से पूरा करने का आदेश दिया जाता है जिसके बाद उन्हें रिफंड के रूप में 1 लाख रुपए प्रदान किये जाते हैं. 

Maruti Suzuki ने उठाया ये कदम
इस आदेश से खुश न होकर मारुती सुजुकी ने राज्य कमीशन में अपील की जिसके बाद राज्य कमीशन ने जिला फोरम के आदेश पर रोक लगा दी और इसके बाद यह मामला डॉक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता वाली NCDRC में पहुंचा दिया जाता है. आपको बता दें कि राजीव ने DD मोटर्स से गाड़ी खरीदी थी पर सुनवाई के दौरान भी DD मोटर्स की तरफ से कोई भी व्यक्ति कोर्ट में मौजूद नहीं था और DD मोटर्स को कई बार समन भी भेजा जा चुका था. 
 

यह भी पढ़ें: भारत और फ्रांस के बीच दोस्ती में हुआ इजाफा, तय हुईं ये प्रमुख डीलें!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago