✕

होम / ऐसा भी होता है / सलमान खान से मोलभाव कर रहे थे अशनीर ग्रोवर, 'भिंडी' तक पहुंच गई बात

सलमान खान से मोलभाव कर रहे थे अशनीर ग्रोवर, 'भिंडी' तक पहुंच गई बात

अशनीर ग्रोवर ने बताया है कि बतौर BharatPe को-फाउंडर जब उन्होंने बॉलीवुड स्टार सलमान खान से विज्ञापन को लेकर मोलभाव किया, तो उन्हें क्या जवाब मिला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

BharatPe से विदाई के बाद हाल ही में अपनी नई कंपनी शुरू करने वाले अशनीर ग्रोवर ने एक दिलचस्प वाकया शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि बतौर BharatPe को-फाउंडर जब उन्होंने बॉलीवुड स्टार सलमान खान से विज्ञापन को लेकर मोलभाव किया, तो उन्हें क्या जवाब मिला था.

ज्यादा नहीं था बजट
कार्यक्रम के दौरान अशनीर ग्रोवर ने बताया कि वह कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सलमान खान को साइन करना चाहते थे. हालांकि, उनका बजट ज्यादा नहीं था, इसलिए उन्होंने सलमान की टीम से विज्ञापन के रेट को लेकर मोलभाव किया. उस वक्त सलमान एक विज्ञापन के लिए 7.5 करोड़ रुपए लेते थे.

7.5 करोड़ रुपए थी फीस
उन्होंने कहा, 'हमने 2019 में सलमान खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाया. दरअसल, मेरी कंपनी छोटी थी और मुझे कम समय में लोगों के बीच विश्वास पैदा करना था तो मुझे लगा कि सलमान खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाना सही रहेगा'. अशनीर ग्रोवर ने बताया कि जब उन्होंने सलमान की टीम को अप्रोच किया तो उन्हें 7.5 करोड़ रुपए फीस बताई गई. मेरे लिए ये अमाउंट ज्यादा था, क्योंकि इसके बाद विज्ञापन बनाने, उसे टीवी पर चलाने का खर्चा अलग से होना था. इसलिए मैंने मोलभाव का फैसला लिया.   

क्या भिंडी खरीदने आए हो?
अशनीर ग्रोवर के मुताबिक, जब मैंने सलमान खान के मैनेजर से फीस कुछ कम करने को कहा तो जवाब मिला - सर आप भिंडी खरीदने आए हो क्या? इस पर मैंने कहा - मेरे पास इतना पैसा है ही नहीं. हालांकि, बाद में बात 4.5 करोड़ रुपए पर तय हो गई. बता दें कि अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी पर BharatPe में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे थे, इसके बाद दोनों कंपनी से अलग हो गए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

3 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

3 hours ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

5 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

5 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago