होम / ऐसा भी होता है / ईशा अंबानी की बेटी को मिला गिफ्ट क्यों हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल?

ईशा अंबानी की बेटी को मिला गिफ्ट क्यों हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल?

ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की बेटी आदिया को हाल ही में स्पेशल गिफ्ट मिला है और इसकी तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया हमारी जिंदगियों का अभिन्न हिस्सा बन गया है. दुनिया में कुछ भी चल रहा हो या फिर कोई ताजा खबर हो या फिर किसी ने कुछ कहा अहो और वह काफी नया या अनोखा ही क्यों न हो, सोशल मीडिया पर आपको सबकुछ मिल जाता है. लोगों द्वारा शेयर किये जाने वाले विशेष पल, विडियो और फोटोज भी हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती हैं. फिलहाल, ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की बेटी आदिया को दिया गया एक गिफ्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

क्या होता है 'आदिया' का मतलब?
ईशा अंबानी और आनंद पिरामल नवंबर 2022 में जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने थे. रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी और पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल की बेटी आदिया को हाल ही में एक स्पेशल गिफ्ट मिला है और इस स्पेशल गिफ्ट की तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. एक गिफ्टिंग कंपनी ‘Gifts Tell All’ ने अपने इन्स्टाग्राम पर इस गिफ्ट की एक विडियो साझा की है. आदिया का मतलब होता है ‘आदि-शक्ति’ या फिर ‘शक्ति’ और यह हिन्दू धर्म की देवी मां दुर्गा के कई नामों में से भी एक है.

आखिर क्या है गिफ्ट?
गिफ्ट के उपरी भाग पर देवनागरी लिपि में ‘आदिया शक्ति’ लिखा हुआ है. इस गिफ्ट डिजाईन करने वाले व्यक्ति का कहना है कि ‘आदिया के पीछे की थीम ईशा की बेटी के सुंदर और पवित्र नाम से आता है.’ इस गिफ्ट में नौ अलग-अलग स्टेप्स मौजूद हैं और यह गिफ्ट देवी शक्ति के नाम के अर्थ के बारे में बताता है. इन नौ स्टेप्स में से पहला स्टेप शैलपुत्री (पर्वत की बेटी), दूसरा ब्रह्मचारिणी (श्रद्धा की माता), तीसरा चंद्रघंटा (शैतानों को नष्ट करने वाली), चौथा कुष्मांडा (चमत्कारी माता), पांचवां स्कंदमाता (मातृत्व एवं बच्चों की देखभाल करने वाली देवी), छठा कात्यायिनी (शक्ति की देवी), सातवां कालरात्रि (हिम्मत की देवी), आठवां महागौरी (सुन्दरता की देवी), और आखिरी स्टेप सिद्धिदात्री (सिद्धि की देवी) को समर्पित किया गया है. 

 

https://www.instagram.com/reel/CtHeIxBgcx_/?igshid=MTc4MmM1YmI2Ng==

सोने की घंटियां भी हैं मौजूद
इसके साथ ही इस तोहफे में 108 सोने की घंटियां लगी हुई हैं जो इस तोहफे को और खुबसूरत बना देती हैं. ये 108 घंटियां 108 मन्त्रों, देवों और देवियों को प्रदर्शित करती हैं. इस गिफ्ट को लाल और संतरी सिन्दूर के इस्तेमाल से रंगा गया है और इसकी सजावट में गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही इस तोहफे में नीचे की तरफ स्टोरेज के लिए जगह भी दी गई है. हालांकि यह गिफ्ट किसके द्वारा तैयार करवाया गया है इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. 
 

यह भी पढ़ें: 14,000 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेगी संकट में फंसी Vodafone Idea!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago