होम / ऐसा भी होता है / हजारों लोगों को मिले लाखों रूपए, उड़ीसा में बैंक के बाहर लग गई लाइन!

हजारों लोगों को मिले लाखों रूपए, उड़ीसा में बैंक के बाहर लग गई लाइन!

यहां कई हजार लोगों के अकाउंटों में हजारों और लाखों की संख्या में एक साथ रूपए पहुंच गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आपके बैंक अकाउंट में अचानक लाखों या हजारों रुपये आ जाएं तो आप क्या करेंगे? जवाब बहुत ही आसान है, कुछ लोग बैंक से पैसे निकालने भागेंगे, कुछ लोग बैंक में पूछताछ करेंगे और कुछ लोगों को इस बात का शायद विश्वास ही न हो. हाल ही में उड़ीसा में कुछ ऐसा ही हुआ है और यहां बैंक के बाहर लोगों की काफी लंबी कतारें देखने को मिली हैं. 

हजारों अकाउंट लाखों रूपए
तकनीकी रूप से दुनिया काफी तेजी से आगे बढ़ रही है और साथ ही तकनीक का गलत इस्तेमाल या फिर तकनीक के नुक्सान भी हमें आए दिन देखने को मिलते ही हैं. ऐसा ही कभी कभी हमारे बैंक अकाउंटों के साथ भी होता है. अगर आप ध्यान दें तो पाएंगे कि पिछले कुछ समय के दौरान भारत में गलत अकाउंटों में पैसे पहुंचने या फिर अनजान आदमी के अकाउंट में लाखों रूपए पहुंचने जैसी घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. अब हाल ही में ऐसा ही कुछ उड़ीसा में भी हुआ है, लेकिन यहां कई हजार लोगों के अकाउंटों में हजारों और लाखों की संख्या में एक साथ रूपए पहुंच गए हैं.

बैंक के बाहर लगी भीड़
ये मामला उड़ीसा ग्राम्य बैंक (Odisha Gramya Bank) का है जो कि एक सरकारी बैंक है. कल सुबह जब बैंक को खोला गया तो बैंक के बाहर मौजूदा भीड़ को देखकर बैंक के मेनेजर हैरान रह गए. इस भीड़ में मौजूद ज्यादातर लोग पैसे निकालने आए थे. किसी के अकाउंट में 30,000 रूपए आ गए, किसी के अकाउंट में 40,000 तो किसी के अकाउंट में 50,000 रूपए भी आ गए. इतना ही नहीं, हैरान करने वाली बात ये है कि कुछ लोगों के अकाउंट में तो 1 या फिर 2 लाख रूपए भी जमा हुए हैं. आपको बता दें, यह बैंक उड़ीसा के केंद्रपाड़ा नामक स्थान पर स्थित है. 

300 अकाउंट हुए चेक
फिलहाल इस खबर ने तेजी पकड़ ली है और यह खूब वायरल भी हो रही है. बैंक के सभी कस्टमर्स बहुत खुश हैं और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये पैसे आए कहां से हैं और इनके पीछे कौन है? बैंक के मैनेजर ने इस बारे में मीडिया से बात की और बताया कि उन्होंने लगभग 300 से ज्यादा बैंक अकाउंट चेक किए हैं, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि ये पैसे किसने और क्यों इन खातों में भेजे हैं? साथ ही मैनेजर ने यह भी बताया कि अचानक पैसे आ जाने की वजह से लोग बहुत ही जल्दी-जल्दी बैंक से पैसे निकाल रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बैंक के खातों में 30,000 रुपयों से लेकर 2 लाख रूपए तक की राशि आई है.  
 

यह भी पढ़ें: G20 Summit: ऐतिहासिक बनी भारत की प्रेसिडेंसी, घोषणापत्र पर सभी हुए राजी!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

38 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago