होम / ऐसा भी होता है / वो शख्स जिसने अंग्रेजों को मारे चाटे, जानिए आजादी से ठीक 3 दिन पहले की घटना

वो शख्स जिसने अंग्रेजों को मारे चाटे, जानिए आजादी से ठीक 3 दिन पहले की घटना

हम बात कर रहे हैं आगरा के 108 वर्षीय सदर भट्टी निवासी इमामुद्दीन कुरैशी की. आजादी की बात छेड़ते ही वह उन दिनों की यादों में खो जाते हैं जब देश आजाद हुआ था.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: देश की आजादी का दिन, यह हम सभी को इतनी आसानी से नसीब नहीं हुई. इसे पाने के लिए न जाने कितने लोगों को अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े और न जाने कितने लोगों ने दर्द ओर पीड़ा झेली. देश को आजादी दिलाने के लिए लोग इतने निडर थे कि उन्हें न गोली से डर लगता था, न तोप से और न लाठी-डंडों से. ऐसे ही एक शख्स इमामुद्दीन हैं जो आगरा के निवासी हैं. इमामुद्दीन अपनी जान की परवाह किए बिना ही अकेले अंग्रेजों से भिड़ गए थे. 

जब मिलने वाली थी देश को आजादी
हम बात कर रहे हैं आगरा के 108 वर्षीय सदर भट्टी निवासी इमामुद्दीन कुरैशी की. आजादी की बात छेड़ते ही वह उन दिनों की यादों में खो जाते हैं जब देश आजाद हुआ था. BW Hindi को उन्होंने बताया कि देश को आजादी मिलने वाली थी. हर व्यक्ति उत्साह और जोश से भरा हुआ था. बड़े और बच्चे के हाथों में तिरंगा और दिल में खुशी थी. हर इन्सान अपने हाथ में तिरंगा लेकर गलियों, मुहल्लों और बाजारों में रैलियां निकाला करते थे. इससे नाराज अंग्रेज अफसर उन पर लाठी-डंडे भी बरसाया करते थे.

जब जड़ दिया अंग्रेज को तमाचा
वह बताते हैं कि उस दिन 12 अगस्त था. तीन दिन बाद आजादी मिलने वाली थी. लोहामंडी, सैयदपाड़ा क्षेत्र से हिंदू और मुस्लिम भाई हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाल रहे थे. तभी अंग्रेज अफसर ई. विलियम रॉबर्ट ने वहां आकर लोगों पर लाठीचार्ज करा दिया. कई मासूमों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे देखकर मेरा खून खौल गया और मैने गुस्से में आकार अंग्रेज अफसर पर हमला बोलते हुए उसके गाल पर कई तमाचे जड़ दिए और गिरफ्तार हुए साथियों को छुड़ाकर वहां से भाग निकला. पुलिस उन्हें ढूंढ़ती रही तब तक देश आजाद हो चुका था, तब जाकर वह घर लौट पाए थे.

खाकसर कमेटी के सदस्य
इमामुद्दीन बताते हैं कि जब देश आजादी के करीब था, तो उस समय उनको अक्सर कमेटी का सदस्य बनाया गया. उस समय अंग्रेजों के खिलाफ बोलने की किसी की भी हिम्मत नही होती थी और जो भी खाकसर कमेटी के सदस्य होते थे, उनका अपना अलग ड्रेस होता था. वो बताते हैं कि जब मेरी आयु करीब 24 साल थी और मैं पहलवानी करता था, उसे देखते हुए ही मुझे खाकसार कमेटी का सदस्य बनाया गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago