होम / ऐसा भी होता है / टेस्ला की अधिकारी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, 9 बच्चों के पिता बने एलन मस्क

टेस्ला की अधिकारी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, 9 बच्चों के पिता बने एलन मस्क

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले टेस्ला सीईओ एलन मस्क के 7 नहीं बल्कि 9 बच्चे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टेस्ला कंपनी के CEO और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क कितने बच्चों के पिता हैं, इस सवाल का जवाब मिल गया है. एक रिपोर्ट में कहा गया कि मस्क 7 नहीं बल्कि 9 बच्चों के पिता हैं. 

ऐसे हुआ खुलासा
दरअसल, नवंबर, 2021 एलन में मस्क की कंपनी में ही काम करने वाली महिला अधिकारी शिवोन जिलिस ने उनके जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. इसके बाद एलन और जिलिस ने कोर्ट में बच्चों के नाम बदलने के लिए याचिका दायर की थी. इसी याचिका के चलते अब दोनों के बच्चों के बारे में पता चल पाया है. 

मस्क ने दिया ये रिएक्शन 
एक रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने न्यूरोलिंग कंपनी की स्थापना की थी और जिलिस 2017 में इस कंपनी से जुड़ीं. वह कंपनी में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स के पद पर काम कर रही हैं.  2019 में उन्हें टेस्ला में डायरेक्टर इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी पद दिया गया था. वहीं, एलन मस्क ने बच्चों से जुड़े खुलासे पर रिएक्शन भी दिया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘कम जनसंख्या संकट  में मदद करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं’. उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा कि बर्थ रेट  का गिरना अब तक का सबसे बड़ा खतरा है. 

पर्यावरण और बच्चे
एलन मस्क अपने ट्वीट और बयानों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की थी, जहां उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि लोग हैरान रह गए. मस्क ने कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करना पर्यावरण के लिए बेहतर है. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था. उन्होंने अपनी बात के समर्थन में जापान का हवाला दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago