होम / ऐसा भी होता है / केवल थाली ही नहीं, इसकी व्यवस्था करने वाला सरकारी स्कूल भी है कमाल 

केवल थाली ही नहीं, इसकी व्यवस्था करने वाला सरकारी स्कूल भी है कमाल 

अच्छे खाने के चलते स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है. स्कूल में कुल 117 बच्चे हैं, पहले जहां हर रोज 50-60 बच्चे स्कूल आते थे, अब यह संख्या बढ़कर 90% हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के मिड डे मील की थाली वायरल हो रही है. इस थाली में पनीर, पूरी से लेकर मिल्कशेक और आइसक्रीम तक मौजूद है. आमतौर पर मिड डे मील में मिलने वाले घटिया खाने की खबरें आती हैं, ऐसे में जब यूपी के स्कूल की ये थाली सामने आई, तो वायरल होना लाजमी था. ये थाली यूपी के जालौन के मलकपुरा गांव के सरकारी स्कूल की है, जिसे पिछले महीने 'तिथि भोजन' यानी एड ऑन मिड डे मील के तहत परोसा गया था. वैसे, जितनी ये थाली कमाल है, उतना ही कमाल उसे परोसने वाला स्कूल भी है. इस स्कूल में बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास से लेकर फ्री ट्यूशन जैसी व्यवस्थाएं भी मौजूद हैं.

ग्राम प्रधान की अहम भूमिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलकपुरा के इस सरकारी स्कूल में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए कई ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिनकी हर तरफ सराहना हो रही है. आम सरकारी स्कूलों से इस स्कूल को अलग बनाने का श्रेय प्रबंधन के साथ-साथ यहां के ग्राम प्रधान अमित को भी जाता है. अमित ने ही मिड डे मील में मिलने वाली थाली को इतना लजीज और खूबसूरत बनाया है. स्कूल में महीने में कम से कम 2 और ज्यादा से ज्यादा 4 बार 'तिथि भोजन' के तहत स्पेशल खाना खिलाया जाता है. 

ऐसे होती है फंड की व्यवस्था
स्पेशल खाने की व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त फंड की भी ज़रूरत थी. इसलिए अमित ने सोशल मीडिया पर लोगों से सहयोग की अपील की, जिसका काफी अच्छा रिस्पांस मिला. अब लोग खास मौकों पर स्कूल के बच्चों के लिए स्पेशल फूड की व्यवस्था में आर्थिक सहयोग करते हैं. इसे एड ऑन मिड डे मील कहा जाता है. यानी कि मिड डे मील की व्यवस्था में इस अतिरिक्त पैसा जोड़कर बच्चों के लिए अच्छा भोजन उपलब्ध कराना. सोशल मीडिया पर थाली की जो फोटो वायरल हो रही है, उसका प्रबंध कानपुर निवासी सौरभ शुक्ला ने किया था.  

प्रोजेक्टर से लेकर कूलर तक
अच्छे खाने के चलते स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है. स्कूल में कुल 117 बच्चे हैं, पहले जहां हर रोज 50-60 बच्चे स्कूल आते थे, अब यह संख्या बढ़कर 90% हो गई है. स्कूल में कुल 6 कमरे हैं और हर कमरे में एक कूलर है, ताकि बच्चों को गर्मी में परेशान न होना पड़े. यहां स्मार्ट क्लास भी बनाई गई हैं, जहां लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाने के अलावा बच्चों को शनिवार-रविवार को विशेष फिल्में दिखाई जाती हैं, जो किसी महापुरुष, किसी स्वतंत्रता सेनानी के जीवन या विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित होती हैं. चूंकि स्कूल में जगह सीमित है, इसलिए स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब को गांव में खाली पड़े घर में बनवाया गया है.

स्कूल लाने के लिए ई-रिक्शा
जानकारी के अनुसार, मलकपुरा सरकारी स्कूल यूपी का संभवता पहला सरकारी स्कूल है, जहां नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है. हालांकि, ये फिलहाल आंशिक तौर पर है. बच्चों को स्कूल लाने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है. शनिवार को यहां नो बैग डे होता है. इस दिन बच्चों को ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कराई जाती है. इसके अलावा, स्कूल में एक खेल का मैदान बनाने की तैयारी चल रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago