होम / ऐसा भी होता है / विदेशी कपल, ताजमहल दर्शन और फिर इंडियन स्टाइल में शादी; जानिए क्या है पूरा माजरा

विदेशी कपल, ताजमहल दर्शन और फिर इंडियन स्टाइल में शादी; जानिए क्या है पूरा माजरा

कपल का नाम क्लाउडिया और सेरेमिको है. क्लाउडियो ने कहा, "जब हमने ताजमहल की कहानी सुनी तो इसके दीदार का प्लान बना लिया."

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: मोहब्बत की नगरी आगरा में मेक्सिको के कपल ने ताजमहल देखने के बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी की. आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी जोड़े ने आगरा में आकर शादी की है. इससे पहले भी बहुत से ऐसे कपल हैं जो देश और दुनिया से आकर आगरा में  हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर चुके हैं.

लिविंग रिलेशन में रह रहा था कपल
मेक्सिको के कपल ने आगरा में आकर शादी क्यों की? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदुस्तान की संस्कृति से बहुत लगाव है, इसीलिए हिंदुस्तान में आकर हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए. कपल का कहना है कि उनका प्यार हमेशा बना रहे, इसलिए उन्होंने मोहब्बत की नगरी आगरा को अपनी शादी के लिए चुना.

विदेशी दूल्हे-दुल्हन का नाम
कपल का नाम क्लाउडिया और सेरेमिको है. क्लाउडियो ने कहा, "जब हमने ताजमहल की कहानी सुनी तो इसके दीदार का प्लान बना लिया. उसके बाद जैसे शाहजहां और मुमताज का प्यार अमर है, वैसे ही हम अपनी मोहब्बत को हमेशा के लिए अमर और यादगार बनाए रखना चाहते हैं. यही सोच कर हमने  इंडिया घूमने का प्लान बनाया और हमने तभी डिसाइड किया कि हिंदू रीति रिवाज से शादी की रस्में पूरी करेंगे."

शादी में कौन-कौन हुआ शामिल
इस जोड़े ने ताज नगरी स्थित शिव मंदिर में शादी के जोड़े में सजधज कर शादी की. इस दौरान उनके साथ आगरा के कुछ उनके दोस्त शामिल हुए . शादी की रस्मों के साथ एक रेस्टोरेंट में सभी ने एक साथ भोजन किया. इसमें गाइड, ड्राइवर और अन्य साथी भी शामिल हुए. विदेशी जोड़े की शादी की रसम के इंतजाम की जिम्मेदारी आगरा स्थित प्रिया होटल के स्वामी गौरव गुप्ता ने संभाली.

सुबह किया ताज का दीदार, फिर दोपहर में शादी
मेक्सिको के कपल ने सुबह सनराइज के समय ताजमहल का दीदार किया और उसके बाद दोपहर में विवाह के बंधन में बंध गए. शाम को अपने बाकी ग्रुप मेंबर्स के साथ जमकर एक रेस्टोरेंट में डांस किया और सभी को अपनी तरफ से डिनर पर दावत दी.

भारत में आकर दोबारा भी करते हैं शादी
आपको बता दें कि साल 2019 में भी मोहब्बत की नगरी में मेक्सिको के 4 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी. मेक्सिको के लोग हिंदू रीति रिवाज के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को भी बहुत पसंद करते हैं, इसीलिए वह हिंदुस्तान आकर अपनी शादी दोबारा भी कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें यकीन है कि सात जन्म का जो साथ है, वह इसी देश में शादी करने के बाद बना रहता है.

कितना खर्च आता है एक शादी का
पूरी शादी की जिम्मेदारी आगरा के प्रिया होटल के स्वामी गौरव गुप्ता द्वारा संभाली गई. उन्होंने बताया कि एक शादी का खर्च 30 से 35 हजार रुपये के करीब आता है.

VIDEO : इस दिन कोई भी मूवी देखें सिर्फ 75 रुपये में
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago