होम / ऐसा भी होता है / यहां युवाओं से हो रही अपील, जमकर पियो शराब; जानें क्या है वजह

यहां युवाओं से हो रही अपील, जमकर पियो शराब; जानें क्या है वजह

इस एशियाई देश में युवा पर्याप्त मात्रा में शराब नहीं पी रहे हैं. कोरोना महामारी के बाद से शराब की बिक्री में गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आमतौर पर शराब पीना अच्छा नहीं माना जाता. तमाम एनजीओ से लेकर परिवार के लोग इसी कोशिश में रहते हैं कि उनका बेटा या बेटी शराब छोड़ दें. लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां युवाओं से शराब पीने की अपील की जा रही है. दरअसल, राजस्व में आई भारी कमी के चलते जापान में युवाओं से जमकर शराब पीने को कहा जा रहा है. शराब और तेल सरकार के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. ऐसे में शराब की खपत में आई गिरावट ने जापान की सरकार को भी परेशानी में डाल दिया है.  

कोरोना के बाद गिरी बिक्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान (Japan) के युवा पर्याप्त मात्रा में शराब नहीं पी रहे हैं. कोरोना महामारी के बाद से शराब की बिक्री में गिरावट आई है. इस वजह से देश के राजस्व में कमी दर्ज की गई है. इसी के मद्देनजर, जापान की नेशनल टैक्स एजेंसी ने Sake Viva नाम से एक कैंपेन शुरू किया है. इसके तहत 20 से लेकर 39 वर्ष के युवाओं से शराब पीने को कहा जा रहा है. साथ ही एजेंसी ने कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया भी मांगे हैं, जिनसे शराब की बिक्री बढ़ सके. लोग सितंबर के आखिरी तक अपने आइडिया भेज सकते हैं.  

एक तिहाई आबादी बुजुर्ग
कैंपेन टैक्स की तरफ से कहा गया है कि जन्मदर में गिरावट और बढ़ती उम्र वालों की संख्या में इजाफे की वजह से जीवनशैली में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. जिससे घरेलू मादक पेय बाजार सिकुड़ने लगा है. वर्ल्ड बैंक की मानें तो जापान में लगभग एक तिहाई आबादी 65 साल या उससे अधिक उम्र की है. वहीं, स्थानीय अखबार जापान टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि शराब से टैक्स रिवेन्यु 1980 में 5% था, जो 2020 में घटकर 1.7 प्रतिशत रह गया. हालांकि, कोरोना काल के दौरान वर्क फ्रॉम होम में कुछ हद तक शराब की खपत बढ़ी थी.

बीयर की खपत भी घटी
एक स्थानीय शराब कंपनी ने बताया कि जापान में बीयर की खपत 2020 में प्रति व्यक्ति 55 बोतलें थीं, जो उसके पिछले साल के मुकाबले 9.1 फीसदी कम थीं. इससे पता चलता है कि लोग शराब से दूरी बना रहे हैं. जापान में पिछले 25 साल की तुलना में अब लोग बहुत कम शराब पी रहे हैं. नेशनल टैक्स एजेंसी के अनुसार, 1995 के दौर में जापान में हर साल 100 लीटर शराब पी जाती थी, जो 2020 में घटकर 75 लीटर रह गई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

33 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago