होम / ऐसा भी होता है / इस अरबपति एक्टर ने जीवन में पहली बार कटवाए बाल, खास है वजह

इस अरबपति एक्टर ने जीवन में पहली बार कटवाए बाल, खास है वजह

जेसन मोमोआ को अपने बालों की कुर्बानी देने का अफ़सोस है, लेकिन ऐसा करके वो जागरुकता फैलाना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) के एक्टर जेसन मोमोआ (Jason Momoa) यूं तो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ खास है. जेसन ने ट्रेड मार्क बन चुके अपने बालों को कटवा दिया है. हालांकि, उन्होंने ऐसा किसी रोल या अपनी पसंद के चलते नहीं किया. उन्होंने जिस वजह से अपने बाल कटवाए, उसे जानकर आप भी जेसन की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. सबसे खास बात ये है कि उन्होंने जीवन में पहली बार बाल कटवाए हैं. 

नया लुक देखे चौंके फैंस
जेसन मोमोआ जब अपने लुक के साथ सोशल मीडिया पर आए, तो उनके फैंस चौंक गए. क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी भी जेसन को छोटे बालों में नहीं देखा था. दरअसल, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के इस एक्टर ने अपने ट्रेड मार्क बालों को इसलिए कटवा दिया, क्योंकि ऐसा करके वो सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के प्रति अपना विरोध दर्ज करा लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं. 

एक्टर ने शेयर किया वीडियो
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने कटे हुए बाल दिखा रहे हैं. जेसन मोमोआ को अपने बालों की कुर्बानी देने का अफ़सोस है, लेकिन ऐसा करके वो जागरुकता फैलाना चाहते हैं, ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन लग सके. बता दें भारत में भी सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ी 19 चीजों पर 1 जुलाई से प्रतिबंध लगाया गया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो भी इसका इस्तेमाल करता या बेचता पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

इस्तेमाल न करने की अपील
जेसन मोमोआ का कहना है कि यदि धरती और समुद्र को लंबे समय तक अस्तित्व में रखना है, तो हम सबको सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल बंद करना होगा. उन्होंने आगे कहा, 'मैं इन सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से थक गया हूं. हमें इनका इस्तेमाल बंद करना होगा. क्योंकि ये बेहद खतरनाक चीज है. हम सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा. प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक बैग से लेकर हर उस चीज़ का इस्तेमाल बंद करना होगा, जो सिंगल यूज प्लास्टिक से तैयार होती हैं'. एक रिपोर्ट के अनुसार जेसन की नेटवर्थ 25 मिलियन डॉलर है. यानी भारत के हिसाब से वो अरबपतियों की श्रेणी में आते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago