होम / ऐसा भी होता है / दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा के लिए Uber ने लिया इतना किराया, सुनकर चकरा जाएगा सिर 

दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा के लिए Uber ने लिया इतना किराया, सुनकर चकरा जाएगा सिर 

कैब सर्विस प्रदान करने वालीं कंपनियों के खिलाफ अक्सर शिकायतें सुनने में आती रहती हैं, अब उबर पर ज्यादा किराया वसूलने का आरोप लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नोएडा के एक शख्स को कैब से सफर करना बहुत भारी पड़ा. दिल्ली एयरपोर्ट से अपने घर तक की 45 किलोमीटर की दूरी के लिए उसे तीन हजार रुपए चुकाने पड़े. पीड़ित ने कैब एग्रीगेटर उबर (Uber) से इसकी शिकायत भी की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. देब नामक शख्स ने जब एयरपोर्ट से टैक्सी बुक की तो किराया 1,143 रुपए दिखा रहा था, लेकिन घर पहुंचते-पहुंचते यह 2,935 रुपए हो गया. 

मीटर देखकर उड़े होश
देब पांच अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से नोएडा-ग्रेटर स्थित अपने घर जाने के लिए उबर में सवार हुए. थे. एयरपोर्ट से उनके घर की दूरी मुश्किल से 45 किमी है, लेकिन जब उनकी राइड खत्म हुई तो मीटर देखकर उनके होश उड़ गए. मीटर 147.39 किमी की यात्रा के लिए 2,935 रुपए किराया बता रहा था. उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा, 'आपने मेरे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा, उबर इंडिया. 5 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे के टी-2 से मेरे घर नोएडा तक कैब के लिए 2,935 रुपए का भुगतान करना पड़ा. मुझसे 147.39 किलोमीटर का किराया लिया गया, जबकि मेरे घर की दूरी मुश्किल से 45 किमी है. मेरा सफर एक घंटे से भी कम समय का था'.

कंपनी के जवाब का इंतजार 
देब ने वास्तविक को टैग करते हुए लिखा, 'उबर की वास्तविक बुकिंग राशि 1,143 रुपए थी. पिक-अप और ड्रॉप स्थान भी गलत हैं. कृपया इस गड़बड़ी को दूर करके मेरी अतिरिक्त राशि वापस करें'. इसके जवाब में उबर कस्टमर केयर की तरफ से कहा गया कि उनकी विशेषज्ञ टीम इस अनुरोध पर काम कर रही है और इस मुद्दे को हल करने के लिए कुछ और समय चाहिए. हालांकि, इतने दिनों बाद भी देब को कंपनी से कोई जवाब नहीं मिला है. बता दें कि हाल में मुंबई के एक शख्स जब उबर (Uber) पर टैक्सी बुक की, उससे 50 किलोमीटर के के लिए 3,000 रुपए से अधिक किराया मांगा गया था.

यहां भी हुआ कुछ ऐसा
वहीं, जुनैद नाम के एक अन्य शख्स ने भी उबर के साथ अपना खराब अनुभव ट्विटर पर साझा किया है. उन्होंने लिखा है, मुझसे एक बार एयरपोर्ट के T3 से नोएडा के लिए 2863 रुपए चार्ज किए गए. हालांकि, जब मैंने टैक्सी बुक की तो किराया 1400 से 1450 रुपए दिखा रहा था. जहां से मैंने कैब बुक की, वहां से मेरा डेस्टिनेशन 60 किमी से भी कम दूरी पर था, लेकिन रिसीट में 137 किमी दिखा रहा था'.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago