होम / ऐसा भी होता है / सैंया में सैंडिल नहीं मिली तो रूठ गई सनम, बैरंग लौटी बारात; जानें क्या है पूरा मामला

सैंया में सैंडिल नहीं मिली तो रूठ गई सनम, बैरंग लौटी बारात; जानें क्या है पूरा मामला

आगरा के सैंया क्षेत्र में एक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से केवल इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि वो उसके लिए सैंडिल लेकर नहीं आया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोहब्बत की नगरी आगरा से एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आपके मुंह से खुद ब खुद निकल जाएगा - ऐसा भी होता है? मामला आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां एक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से केवल इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि वो उसके लिए सैंडिल लेकर नहीं आया था. काफी देर तक गांव में हंगामा चलता रहा, पुलिस भी बुलाई गई, लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई. हारकर दूल्हे को बैरंग वापस लौटना पड़ा. 

काम नहीं आईं मिन्नतें
जानकारी के अनुसार, सैंया क्षेत्र के गांव में आयोजित विवाह सम्मेलन में लड़का और लड़की की शादी हुई थी. शुक्रवार को दूल्हा गाजे-बाजे के साथ दुल्हन को अपने साथ ले जाने के लिए उसके गांव पहुंच गया. दुल्हन भी विदाई के लिए तैयार थी, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि दूल्हा उसके लिए सैंडिल नहीं लाया है, वो भड़क गई. उसने दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को मनाने की कोशिश की, लड़के ने भी उससे मिन्नतें की, लेकिन वो नहीं मानी.   

राजस्थान का है दूल्हा
केदार सिंह उर्फ कान्हा मूल रूप से राजस्थान का रहना वाला है. उसकी शादी एक विवाह सम्मेलन में खेरागढ़ के गांव नगला सोन निवासी लड़की के साथ हुआ था. विदाई की रस्म इसी गांव से पूरी होने थी. शुक्रवार रात केदार गाजे-बाजे के साथ दुल्हन को लेकर वहां पहुंच गया, मगर वो उसके लिए सैंडिल ले जाना भूल गया और यही भूल उसे भारी पड़ गई. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ, लड़की को मनाने की कोशिशें भी की गईं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. 

नशे में होने का आरोप
नाराज दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस भी बुला ली, लेकिन उसके बाद भी दुल्हन साथ जाने को राजी नहीं हुई. हालांकि, आरोप यह भी है कि बाराती शराब के नशे में दुल्हन के गांव पहुंचे थे. वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दूल्हे को मिर्गी के दौरे आते हैं, इसलिए दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी. देर रात तक गांव में हंगामा चलता रहा. इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गया.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago