होम / ऐसा भी होता है / Jack Ma की रिसेप्शनिस्ट के लिए मीठा रहा इंतजार का फल, ऐसे बनीं करोड़ों की मालकिन

Jack Ma की रिसेप्शनिस्ट के लिए मीठा रहा इंतजार का फल, ऐसे बनीं करोड़ों की मालकिन

जैक मा की कंपनी में किसी जमाने में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वालीं टोंग वेनहोंग अब कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट बन गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी - इंतजार का फल मीठा होता है. चीन की दिग्गज कंपनी Alibaba की एक रिसेप्शनिस्ट ने इस कहावत पर अमल किया और आज वह करोड़ों की मालकिन बन गई है. अलीबाबा इंक के मुखिया जैक मा (Jack Ma) ने अपनी रिसेप्शनिस्ट टोंग वेनहोंग को अलीबाबा के कुछ शेयर देकर इंतजार करने को कहा था. वेनहोंग ने बिल्कुल वही किया. हालांकि, कुछ मौकों पर उनका धैर्य टूटने की कगार पर भी पहुंचा, लेकिन उन्होंने ऐसा होने नहीं दिया और आज वह इंतजार के मीठे फल का स्वाद चख रही हैं. 

स्टाफ को बांटे थे शेयर
एक रिपोर्ट के अनुसार, टोंग वेनहोंग ने करीब 20 साल पहले बतौर रिसेप्शनिस्ट जैक मा की कंपनी अलीबाबा जॉइन की थी. उस दौर में जैक मा ने alibaba.com के स्टाफ को कंपनी के शेयर अलॉट किए थे. टोंग वेनहोंग के हिस्से में 0.2 फीसदी शेयर आए थे. तब जैक ने टोंग से कहा कि जब अलीबाबा शेयर बाजार में लिस्ट होगी, तो वह 100 मिलियन की मालकिन बन सकती हैं. जैक ने टोंग से यह भी कहा कि वो किसी दूसरी कंपनी में नौकरी न तलाशें और यहीं काम करती रहें. क्योंकि अलीबाबा के शेयर बाजार में लिस्ट होते ही शेयर उन्हें करोड़ों की मालकिन बना देंगे. 

हर बार मिलता एक ही जवाब
टोंग काफी समय तक अलीबाबा में काम करती रहीं. लेकिन बार-बार टलती अलीबाबा की लिस्टिंग से वह थोड़ी मायूस हो गईं. एक दिन उन्होंने Jack Ma से पूछ लिया कि अलीबाबा स्टॉक मार्केट में कब लिस्ट होगी. जवाब मिला - बहुत जल्द. 2006 में फिर उन्होंने जैक मा से यही सवाल किया और जवाब वही मिला, जो पहले मिला था. यानी बहुत जल्द. समय बीतता गया और टोंग की करोड़पति बनने की उम्मीद भी कम होती चली गई. उन्हें लगा कि अलीबाबा के शेयर बाजार में लिस्ट होने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, 2014 में उनका इंतजार खत्म हुआ.

इस तरह बदली किस्मत
सितंबर 2014 में जब अलीबाबा न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुई, तो टोंग के शेयरों की वैल्यू 245.7 मिलियन डॉलर पहुंच गई. इस तरह, जैक मा ने अपनी रिसेप्शनिस्ट को करोड़ों की मालकिन बना दिया. आज टोंग वेनहोंग अलीबाबा की वाइस प्रेसिडेंट हैं और उनके शेयरों की वैल्यू 320 मिलियन हो चुकी है. गौरतलब है कि जैक मा के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है. उनके एक बयान से चीनी राष्ट्रपति इस कदर नाराज हो गए हैं कि जैक के कारोबार पर सरकारी कैंची कई बार चला चुकी है. बीच में जैक अचानक गायब भी हो गए थे. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago