होम / ऐसा भी होता है / 15 साल का दिव्यांग परिवार से बिछड़ गया था, तभी 'आधार' ने किया 'चमत्कार'

15 साल का दिव्यांग परिवार से बिछड़ गया था, तभी 'आधार' ने किया 'चमत्कार'

प्रेम रंजन इंगाले सुनने और बोलने में अक्षम हैं. परिवार से बिछड़ने के बाद प्रेम यहां-वहां भटक रहे थे. नागपुर में रेलवे अधिकारियों ने उन्हें देखा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बिछड़े लोगों को परिवार से मिलाने में 'आधार' कार्ड एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. ऐसा एक वाक्या हाल में भी देखने को मिला है. 2015 में परिवार से बिछड़ चुके एक 15 साल के दिव्यांग किशोर को सरकारी एजेंसियों ने आधार कार्ड के जरिए ही ढूंढ निकाला. ये मामला बिहार के खगड़िया जिले का है. यहां रहने वाले प्रेम रंजन इंगाले (सचिन कुमार) 2015 में अपने परिवार से बिछड़ गए थे. 

सुपरिटेंडेंट ने छेड़ा अभियान
प्रेम रंजन इंगाले सुनने और बोलने में अक्षम हैं. परिवार से बिछड़ने के बाद प्रेम यहां-वहां भटक रहे थे. 28 नवंबर 2016 को नागपुर में रेलवे अधिकारियों ने उन्हें देखा तो वे प्रेम को सीनियर ब्वॉयज अनाथालय ले गए. तब से अब तक प्रेम रंजन यहीं रह रहे थे. इसी साल अनाथालय के सुपरिटेंडेंट विनोद डाबेराव ने प्रेम को उनके परिवार से मिलाने के लिए अभियान छेड़ा. वह आधार सेंटर गए, ताकि प्रेम के घर का पता लगाया जा सके.

इस तरह मिली जानकारी
आधार केंद्र पर विनोद डाबेराव को पता चला कि प्रेम रंजन के बायोमेट्रिक्‍स पर आधार जनरेट नहीं हुआ था. लेकिन सुपरिटेंडेंट ने हार नहीं मानी और मुंबई के बड़े आधार केंद्र से संपर्क किया. यहां से उन्हें जानकारी मिली कि प्रेम के बायोमेट्रिक्‍स पर जो आधार बना है, उसपर सचिन कुमार का नाम है. तब यह स्पष्ट हुआ कि जिसे अब तक सब प्रेम रंजन इंगाले समझ रहे थे, उसका असली नाम सचिन कुमार है. चूंकि, प्रेम उर्फ सचिन बोलने-सुनने में अक्षम हैं, इसलिए सच्चाई किसी के सामने नहीं आ सकी थी. इस कार्ड पर पता बिहार के खगड़िया जिले का था.

पुलिस ने दिया सहयोग
इसके बाद अनाथालय के सुपरिटेंडेंट ने खगड़िया पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने भी सहयोग करते हुए पड़ताल शुरू की, तो यह सामने आया कि आधार पर दिया गया पता प्रेम रंजन इंगाले के परिवार का है. अनाथालय ने परिवार को संबंधित दस्‍तावेजों के साथ नागपुर आने को कहा. पिछले महीने यानी अगस्‍त में प्रेम की मां चार अन्य रिश्तेदारों के साथ नागपुर आईं और सभी औपचारिकताओं के बाद प्रेम को उन्हें सौंप दिया गया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago