होम / ऐसा भी होता है / इस बैंक को चोर से मिला फीडबैक, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल!

इस बैंक को चोर से मिला फीडबैक, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल!

एक चोर बैंक में चोरी करने के लिए घुसा, लाख कोशिशों के बाद भी चोरी नहीं कर पाया और हार मानते हुए उसने फीडबैक छोड़ दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कभी-कभी हमारे सामने कुछ ऐसी रोचक विडियो और कहानियां आती हैं जिन्हें पढ़कर हमें यकीन नहीं होता कि क्या ऐसा सच में हुआ होगा और हम खुद से ये सवाल पूछते हैं कि ऐसा भी होता है? अब सोचिए कि एक चोर बैंक में चोरी करने के लिए घुसे और चोरी करने कि बजाय फीडबैक छोड़कर चला जाए, तो यकीन नहीं होगा न? ऐसा हमने फिल्मों में या फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुई कई विडियोज में देखा ही होगा लेकिन हाल ही में ऐसा सच में हुआ है. 

चोर ने छोड़ा फीडबैक
मामला तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद का है. दरअसल हुआ यूं कि यहां स्थित नेन्नल मंडल में एक चोर चोरी करने के लिए घुसा, लाख कोशिशों के बाद भी वह चोरी नहीं कर पाया और हार मानते हुए उसने एक फीडबैक छोड़ दिया जिसमें उसने बैंक के लॉकर की मजबूती की तारीफ की है. बैंक की तारीफ करने के साथ-साथ चोर ने पुलिस से कुछ आग्रह भी किया है. चोर ने पुलिस से आग्रह किया है कि वह उसे न पकड़ें. तेलंगाना के इस बैंक का जब ताला खोला गया तो बैंक के अंदर सब कुछ इधर-उधर फैला पड़ा हुआ था और यह नजारा देखकर बैंक के सभी कर्मचारी घबरा गए. लेकिन कर्मचारियों को हैरानी तब हुई जब उन्होंने सब कुछ सुरक्षित पाया. बैंक में मौजूद कीमती सामान, लॉकर और यहाँ तक की पैसे भी सुरक्षित थे, जिसका मतलब ये था कि बैंक में चोरी तो नहीं हुई थी. 

नहीं मिलेंगे फिंगरप्रिंट
इसके बाद बैंक के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने जानकारी के अनुसार बैंक में जांच के लिए अपनी दो टीमें रवाना कीं. पुलिस की टीमें अभी जांच कर ही रही थीं कि उन्हें एक अखबार मिला जिसमें एक नोट लिखा हुआ था. इस नोट में चोर ने लिखा था कि मेरे फिंगरप्रिंट आपको वहां नहीं मिलेंगे, बैंक काफी अच्छा और सुरक्षित है, एक रूपया भी नहीं मिला, इसलिए मुझे मत पकड़ना. बैंक प्रंबधन ने यह नोट पुलिस को दिखाया और इस वक्त सोशल मीडिया पर यह नोट जमकर वायरल हो रहा है. 

CCTV में दर्ज हुई हरकत
इसके बाद बैंक के अधिकारियों और पुलिस ने मिलकर सुनिश्चित किया कि लॉकर सुरक्षित हैं या नहीं और उधर चोर CCTV कैमरा में कैद हो गया. पुलिस ने जब CCTV फुटेज चेक की तो उन्हें चोर के अन्दर अआने और बैंक के अन्दर की उसकी हरकतें विडियो फॉर्मेट में मिल गईं लेकिन चोर के चेहरे पर नकाब था और चोर दीवार तोड़कर बैंक के अन्दर घुसा था. चोर ने हर संभव प्रयास किया लेकिन उसे एक रुपया भी प्राप्त न हो सका.
 

यह भी पढ़ें: भारत का पहला सोलर मिशन Aditya L1 हुआ लॉन्च, पढ़िए पूरी जानकारी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago