होम / ऐसा भी होता है / A For एप्पल तो पढ़ा होगा, अब पढ़िए A For अर्जुन; चर्चा में आई ये A To Z सीरीज

A For एप्पल तो पढ़ा होगा, अब पढ़िए A For अर्जुन; चर्चा में आई ये A to Z सीरीज

शिक्षकों को वकील साहब का यह प्रयोग काफी पसंद आ रहा है. उनका मानना है कि यह बच्चों के लिए भी अलग तरह का अनुभव होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शिक्षा को लेकर प्रयोग होते रहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के एक वकील ने कुछ ऐसा किया है कि जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. लखनऊ डिवीज़न के सीतापुर शहर निवासी इस अधिवक्ता ने पौराणिक एवं इतिहास से जुड़े शब्दों से अंग्रेजी वर्णमाला तैयार की है. इसके अलावा वो हिंदी की भी एक ऐसी ही वर्णमाला तैयार करने में लगे हैं. 

इस तरह है अंतर
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षकों के सोशल मीडिया ग्रुप्स पर इस अनोखी अंग्रेजी वर्णमाला का खूब प्रसार हो रहा है. इसमें इंग्लिश अल्फाबेट के प्रत्येक शब्द की महापुरुषों और भगवान के नाम पर व्याख्या की गई है. उदाहरण के तौर पर बच्चे अंग्रेजी वर्णमाला में A फॉर एप्पल और B फॉर बॉय पढ़ते हैं. जबकि इस वर्णमाला में A फॉर अर्जुन और B फॉर बलराम बताया गया है.

शिक्षकों को भाया प्रयोग
शिक्षकों को भी वकील साहब का यह प्रयोग काफी पसंद आ रहा है. उनका मानना है कि यह बच्चों के लिए भी अलग तरह का अनुभव होगा और इससे वे बचपन में ही भारतीय संस्कृति से रूबरू हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर इस अग्रेजी वर्णमाला की PDF फाइल भी सर्कुलेट हो रही हैं, जिसमें शब्दों के संबंधित फोटो भी हैं. साथ ही संबंधित शब्द का वर्णन भी किया गया है. जैसे, A फॉर अर्जुन है तो उसके लिए अर्जुन के बारे में बताया गया है.

छापने को पब्लिशर राजी 
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्णमाला को मेरठ के एक पब्लिशर ने छापने का फैसला लिया है. हालांकि, इसमें शब्दों से संबंधित वर्णनों को विस्तार से छापा जाएगा ताकि बच्चों को ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सके. यह वर्णमाला तैयार करने वाले अधिवक्ता अब हिंदी की वर्णमाला पर काम कर रहे हैं और जल्द ही उसे जारी किया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

33 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago