होम / ऐसा भी होता है / बच्चे की फीस ने उड़ाए होश, पिता ने कहा - इतने में तो मेरी पूरी पढ़ाई हो गई

बच्चे की फीस ने उड़ाए होश, पिता ने कहा - इतने में तो मेरी पूरी पढ़ाई हो गई

प्ले स्कूल, वह शुरुआती पाठशाल होती है जहां बच्चे खेलना, पढ़ना और बैठना सीखते हैं. ऐसे स्कूल की इतनी फीस किसी को भी हैरान कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में आय दिन पढ़ाई के खर्चे में बढ़ोतरी देखने को मिलती रहती है. हालांकि, इसके बावजूद भी माता-पिता अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए वैसे सारे खर्च उठाने को तैयार रहते हैं. उनका सपना होता है कि पैसे कितने भी लगे बस उनके बच्चे कामयाब हो जाएं. इस दौरान कुछ ऐसे भी पैरेंट्स होते हैं,जो महंगी फीस देने में असमर्थ होते हैं. इसी बीच दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला फीस का मामला सामने आया है. एक पिता ने अपने बच्चे को प्लेस्कूल में एडमिशन कराया है और उसकी उन्होंने फीस 4.3 लाख रुपये जमा की है. प्लेस्कूल की फीस की रसीद को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स(X) पर शेयर किया है, जिसके बाद ये तस्वीर वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी पीड़ा

परेशान अभिभावक ने प्लेस्कूल की फीस की रसीद को सोशल मीडिया एक्स(X) पर शेयर करते हुए कहा कि छोटे-से बेटे की पढ़ाई पर खर्च हुई यह रकम उनकी पूरी स्कूली शिक्षा से ज्यादा है. यानी प्ले स्कूल में बच्चे की पढ़ाई पर एक साल में 4 लाख रुपये खर्च हुए उससे कम रकम में पिता की पूरी स्कूली पढ़ाई हो गई.

 

प्ले स्कूल में खेलने के लिए 4 लाख फीस

पिता आकाश कुमार द्वारा शेयर की गई तस्वीर में स्कूल का रजिस्ट्रेशन चार्ज और एनुअल फीस के अलावा, अन्य फीस का ब्रेकअप दिया गया. इस फीस ब्रेकअप के अनुसार, स्कूल ने रजिस्ट्रेशन शुल्क 10,000 रुपये, 25,000 रुपये का वार्षिक शुल्क, चार तिमाही अवधि के लिए 98,750 रुपये फीस का भुगतान करने को कहा गया. फीस की कुल राशि 4.3 लाख रुपये रही. आकाश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि इतनी फीस देने के बाद मेरा बेटा प्ले स्कूल में गेम खेलना सीखेगा.

वायरल पोस्ट पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

आकाश कुमार के पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया. हजारों लोगों ने इतने महंगे संस्थानों में प्रवेश लेने के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया. एक यूजर ने लिखा, क्यों डालना है ऐसे स्कूल में बच्चों को? शिक्षा कितनी अलग है? क्या फीस किसी अच्छी शिक्षा या पालन-पोषण की गारंटी देती है? यदि नहीं, तो क्या आप सिर्फ सुविधाओं के लिए भुगतान कर रहे हैं?, एक अन्य यूजर ने लिखा, सवाल यह है कि माता-पिता इन संस्थानों को क्यों चुनते हैं.

पहले भी आ चुके हैं कई मामले

हालाँकि, यह पहला मामला नहीं है जब किसी व्यक्ति को अपने बच्चे की शिक्षा के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी हो. गुड़गांव के एक व्यक्ति ने हाल ही में बताया था कि वह अपने क्लास 3 में अपने बेटे की फीस के तौर पर प्रति माह 30,000 रुपये का भुगतान कर रहा. उसने अनुमान लगाया कि जब वह कक्षा 12 में पहुंचेगा तो यह राशि प्रति वर्ष 9 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago