✕

होम / बिजनेस / खत्म होगा किसानों का इंतजार,  लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मिलेगी PM किसान की 17वीं किश्त

खत्म होगा किसानों का इंतजार,  लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मिलेगी PM किसान की 17वीं किश्त

लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त किसान के खातों में जल्द ही आ आएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 17वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी पूरे देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है. 1 जून तक पूरे देश में वोटिंग हो जाएगी और 4 जून को चुनाव का परिणाम भी घोषित हो जाएगा. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त किसान के खातों में 4 जून के बाद आएगी. 

जून के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकती है किश्त
जानकारी के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जून के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकती है. हालांकि अभी सरकार की ओर से इसे लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है. पीएम किसान की 16वीं किश्त इस साल फरवरी के महीने में जारी की गई थी, जिसमें 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक रुपये जारी किए गए थे. 15वीं किश्त 15 नवंबर 2023 को जारी हुई थी.

2 हजार रुपये मिलेगी किश्त
पीएम किसान योजना के तहत योग्य किसानों को हर 4 महीने में 2 हजार रुपये मिलते हैं. जो सालाना 6 हजार रुपये हैं. यह पैसा हर साल तीन किश्तों में आता है, अप्रैल से जुलाई,  अगस्त से नवंबर और दिसंबर-मार्च में जदी जाती है. ये पैसा किसानों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाता है.  

किसान e-KYC कर लें अपडेट
पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने के लिए किसान अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करा लें. वही, जिन किसानों का 17वीं किश्त की लिस्ट में नाम नहीं है, वो दोबारा से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. किसानों को ई-सेवा के जरिए e-KYC कराने की भी सलाह दी गई है. ओटीपी आधारित ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर कर सकते हैं. वहीं, बाय़ोमैट्रिक आधारित ई-केवाईसी के लिए अपने पास के सीएसके सेंटकर जा सकते हैं. आधार कार्ड और बैंक अकाउंट में अगर नाम में कुछ गलती है वो भी ठीक करा लें, नहीं तो 17वीं किश्त के पैसे फंस सकते हैं.

पैसा नहीं आने पर ये करें 
अगर किसानों के अकाउंट में 17वीं किस्त के तहत 2,000 रुपये नहीं आते हैं, तो उन्हें सबसे पहले बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहिए. इसके साथ ये भी देख लें कि आपने जो डॉक्यूमेंट्स अपनी बैंक अकाउंट डीटेल्स, आधार नंबर जैसी जानकारी भरी थी, वो सही है या नहीं, अगर कहीं कोई गड़बड़ी है तो भी आपका पैसा अटक सकता है.

ऐसे चेक करें स्टेटस
1. पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. थोड़ा सा नीचे स्क्रोल करने पर आपको "Farmers Corner" दिखेगा, उसके नीचे कई बॉक्स बने होंगे. यहां बेनेफिशियरी स्टेटस "Beneficiary Status" वाले बॉक्स पर क्लिक करें.
3. अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
4. अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं तो पहले वो रजिस्टर करें. इसके लिए आपके फोन पर एक OTP (One Time Password) आएगा.
5. अब ये प्रोसेस कंप्लीट हो जाने के बाद Get Data पर क्लिक करें.
6. आपके खाते का स्टेटस आपको दिख जाएगा.

ऐसे करें अप्लाई
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद फारमर्स कॉर्नर पर क्ल्कि करें. 
3. अब न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सेलेक्ट करें. 
4. रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन या अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 
5. इसके बाद आधार, मोबाइल नंबर दर्ज करें और स्टेट सेलेक्ट करें। फिर गेट ओटीपी पर क्लिक करें.
6. अब ओटीपी नबंर दर्ज करें और प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
7. मोर डिटेल्स पर एंटर करें और स्टेट सेलेक्ट करने के बाद जिला, बैंक और आधार कार्ड के अनुसार जानकारी दर्ज करना होगा.
8. अब आधार ऑथंटिकेशन के लिए सब्मिट बटन पर क्लिक करना है
9. अब खेती की जानकारी और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.

10. इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करना है.
11.  एप्लीकेशन कंफर्मेशन का मैसेज आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

इन हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल
अगर आपको किसी भी मदद की जरूरत है तो आप इन हेल्पलाइन नंबर- 155261, 011-23381092, 1800115526 पर कॉल कर सकते हैं. पीएम किसान योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in  है आप इस पर भी ईमेल कर सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago