होम / यूटिलिटी / Zomato का बड़ा दांव, रेस्टोरेंट से मात्र 15 मिनट में आ जाएगा खाना,लॉन्च की ये सर्विस

Zomato का बड़ा दांव, रेस्टोरेंट से मात्र 15 मिनट में आ जाएगा खाना,लॉन्च की ये सर्विस

अगर आप खाने-पीने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए हैं. दरअसल, जोमैटो ने कई शहरों में अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) की 15 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस ‘Quick’ अब कई शहरों में लाइव हो गई है. जोमैटो ऐप के होम स्क्रीन पर उपलब्ध ‘Quick 10 Minute Delivery’ से ग्राहक फास्ट फूड और पहले से पके हुए इंस्टेंट मील्स जैसे स्नैक्स, डेसर्ट, बेवरेज आदि 15 मिनट के भीतर मंगा सकते हैं. यह सेवा ग्राहकों के स्थान से लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में स्थित रेस्टोरेंट्स और क्लाउड किचन से उपलब्ध है.

इन शहरों में मिलेगी सुविधा

यह सर्विस फिलहाल दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, चेन्नई, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद आदि के चुनिंदा स्थानों पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के क्विक लॉन्च पर पूछे गए सवाल के जवाब में कंपनी ने कहा, ”हमारी हाल ही में शुरू की गई क्विक डिलीवरी फीचर के लिए हम Zomato पर लिस्टेड रेस्टोरेंट को 15 मिनट के अंदर डिलीवरी की पेशकश करने में सक्षम बना रहे हैं. इसके लिए हम उनके मेनू आइटम को क्यूरेट कर रहे हैं और एक डेडिकेटेड डिलीवरी फ्लीट प्रदान कर रहे हैं. यह सुविधा फिलहाल चुनिंदा स्थानों पर लाइव है और समय के साथ इसे बढ़ाया जाएगा.”

10 मिनट में फूड डिलिवरी की पहले भी हो चुकी है कोशिश

कंपनी पहले से ही एवरीडे (Everyday) सर्विस संचालित करती है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था और यह लगभग 20 मिनट में घर जैसा खाना डिलीवर करती है. इसे कंपनी ने 2022 में ‘इंस्टेंट (Instant) नाम से 10 मिनट में खाना डिलीवरी की सर्विस बंद करने के बाद शुरू किया था.

इनसे है मुकाबला

स्विगी अपने ऐप में Bolt फीचर और एक अलग ऐप Snacc, जेप्टो का Zepto Cafe, Zing और Swish और Blinkit का Bistro आदि भी 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस दे रहे हैं. डिलीवरी का समय रेस्टोरेंट और डार्क किचन की संख्या पर निर्भर करता है ताकि ग्राहकों तक ऑर्डर पहुंचाने और खाना तैयार करने में लगने वाले समय को कम किया जा सके.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago