✕

होम / यूटिलिटी / 1 मार्च से किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट की कर सकेंगे शिकायत, सरकार ने गठित की GAC

1 मार्च से किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट की कर सकेंगे शिकायत, सरकार ने गठित की GAC

केन्‍द्रीय आईटी राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मौके पर कहा कि डिजिटल नागरिकों की सुरक्षा, भरोसा और डिजिटल नागरिकों के लिए प्लेटफार्मों की जवाबदेही सरकार का नीतिगत उद्देश्य हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब तक आपको अगर इंटरनेट के किसी भी कंटेंट से आपत्ति थी तो और आप उसकी शिकायत नहीं कर पा रहे थे तो इस समस्‍या का समाधान निकल गया है. सरकार के दवारा हाल ही संशोधित सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 ("आईटी नियम 2021") के आधार पर 3 शिकायत अपीलीय समितियों को गठित कर दिया है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार सरकार ने इसके लिए 3 शिकायत अपीलीय समितियों का गठन किया गया है, जिनमें से प्रत्येक में 3 सदस्य हैं. सरकार ने इसकी जानकारी गजट नोटिफिकेशन में दी है. आप इसके सामने डिजिटल तरीके से अपनी शिकायत कर सकते है और उसकी सुनवाई भी डिजिटल तरीके से की जाएगी.

आखिर क्‍या करेगी ये अपील समितियां 
सरकार के द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 में शिकायत अपीलीय समितियों को गठित किया गया है. किसी भी नागरिक को अगर किसी भी प्‍लेटफॉर्म के किसी कंटेट से कोई परेशानी होती है तो वो न्यायालय जाने से पहले इन समितियों के सामने अपनी शिकायत रख सकता है. जहां इन समितियो को सरकार के द्वारा इतना सक्षम बनाया गया है कि वो भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का किसी भी बिग-टेक प्लेटफॉर्म द्वारा उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई कर सकते हैं.


सरकार ने आम लोगों से मांगी थी इस पर राय 
सरकार ने इन कानूनों को बनाने के बाद इन पर आम आदमी से भी सलाह भी मांगी थी. इसके बाद राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि प्रत्येक डिजिटल नागरिक की सुरक्षा, विश्वास, और मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली सेवा या प्रोडक्‍ट की पेशकश करने वाले सभी इंटरनेट प्लेटफार्मों की जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार का मकसदम है. उन्‍होंने ये भी कहा था कि हमारा मकसद है कि ये समिति सभी शिकायतों को सुनेगी और उन पर कार्रवाई करेगी. 


आखिर क्‍या है ये जीएसी 
सरकार के द्वारा गठित की गई ये शिकायत अपील समिति (जीएसी) का मकसद है कि भारत में इंटरनेट को ओपन, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाया जा सके. इस समिति की आवश्‍यकता इसलिए आई क्‍योंकि बड़ी संख्या में इंटरनेट मध्यस्थों द्वारा असंतोषजनक ढंग से शिकायतों का समाधान किया जाना इसकी सबसे बड़ी वजह रही. सरकार का मकसद है कि GAC अपने उपभोक्ताओं के प्रति सभी इंटरनेट प्लेटफार्मों और मध्यस्थों के बीच जवाबदेही के कल्‍चर का माहौल बनाएगी. GAC एक वर्चुअल डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा जो केवल ऑनलाइन और डिजिटल रूप से संचालित होगा. यहां कोई भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत भी ऑनलाइन तरीके से दाखिल करेगा और उसका समाधान भी डिजिटल रूप से किया जाएगा.  उपयोगकर्ताओं के पास इस नए अपीलीय निकाय के समक्ष सोशल मीडिया मध्यस्थों और अन्य ऑनलाइन मध्यस्थों के शिकायत अधिकारी के निर्णय के खिलाफ अपील करने का विकल्प होगा। समिति 30 दिनों के भीतर कंज्‍यूमर की शिकायत को संबोधित करने का प्रयास करेगी. सरकार की इस अधिसूचना के के एक महीने के अंदर यानी 1 मार्च 2023 से यसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चालू हो जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

13 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago