✕

होम / यूटिलिटी / 25 मई तक आ सकती है किसान सम्मान निधि, उससे पहले कर लें ये काम

25 मई तक आ सकती है किसान सम्मान निधि, उससे पहले कर लें ये काम

लाभार्थी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं. पीएम-किसान योजना की 17वीं किश्त मई के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र सरकार अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि की 16 किस्तें जारी कर चुकी है. 2,000 रुपये की पिछली किस्त 28 फरवरी को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी और अब किसान 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त की तारीख की घोषणा करेगी, क्योंकि 16वीं किस्त फरवरी में जारी की गई थी. अगर नए लाभार्थी किसान इस योजना में रजिस्टर करने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

तीन किश्तों में दी जाती है सम्मान निधि

पीएम किसान की 16वीं किश्त इस साल फरवरी में PM नरेंद्र मोदी ने जारी की थी. 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक जारी किये गए. 15वीं किश्त 15 नवंबर 2023 को मोदी सरकार ने जारी की थी. पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो सालाना 6,000 रुपये है. यह पैसा हर साल तीन किश्तों अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में दी जाती है. ये पैसा किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाता है.

नए लाभार्थी ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

1. सबसे पहले आपको PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है.
2. अब Farmers Corner पर जाना होगा.
3. यहां आपको 'New Farmer Registration' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
4. इसके बाद आधार नंबर डालना होगा.
5. आपको कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा.
6. इस फॉर्म में आपको अपना पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी.
7. साथ ही बैंक अकाउंट की डिटेल और खेती से जुड़ी जानकारी भी दर्ज करनी होगी.
8. इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. आपका वैरिफिकेशन होगा और उसके बाद आपका नाम लाभार्थी किसानों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा. अगर आपको कोई परेशानी है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

आपको बता दें अगर आपके खाते में अभी तक 14वीं किश्त का पैसा नहीं आया है तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर या फिर इस नंबर पर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी मेल करके अपनी समस्या बता सकते हैं.

 

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago