✕

होम / यूटिलिटी / खुश है जमाना आज पहली तारीख है....महीने की शुरुआत में मिली राहत भरी खबर; सस्ता हुआ सिलेंडर

खुश है जमाना आज पहली तारीख है....महीने की शुरुआत में मिली राहत भरी खबर; सस्ता हुआ सिलेंडर

मई की शुरुआत कुछ राहत के साथ हुई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में LPG सिलेंडर सस्ता हो गया है. हालांकि, ये राहत केवल कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को ही मिली है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह लगातार दूसरा मौका है जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की है. 

लागू हो गईं नई दरें
मौजूदा कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 से घटकर अब 1745.50 रुपए रह गई है. यानी इसकी कीमत में 19 रुपए की कमी आई है. एक अप्रैल को इस सिलेंडर के दामों में 30.50 रुपए की कटौती हुई थी. इसी तरह, कोलकाता में 19 किलो का सिलेंडर अब 1859 रुपए, मुंबई में 1698.50 और चेन्नई में 1911.00 रुपए में मिलेगा. घटी हुई कीमतें आज यानी 1 मई से लागू हो गई हैं. 

यहां होता है इस्तेमाल 
19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट आदि में होता है. लिहाजा, यह माना जाता है कि इसकी कीमत में कमी से बाहर खाना-पीना सस्ता हो जाता है, लेकिन अमूमन ऐसा होता नहीं है. खाने-पीने की चीजों के एक बार दाम बढ़ने के बाद कम नहीं होते. घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपए बनी हुई है. वहीं, उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपए है.

क्रूड ऑयल में नरमी
इससे पहले, फरवरी और मार्च में लगातार दो महीने कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था. फरवरी में जहां 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 14 रुपए बढ़ाए गए थे. वहीं, मार्च में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसकी कीमत 1769.50 रुपए से बढ़ाकर 1795 रुपए कर दी थी. इसके बाद 1 अप्रैल को यश सिलेंडर सस्ता किया गया था. सिलेंडर के साथ-साथ ATF यानी विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमत में भी बदलाव किया गया है. कच्चे तेल की बात करें, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके दामों में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई है. ब्रेंट क्रूड 0.54 डॉलर की गिरावट के साथ 87.86 डॉलर पर पहुंच गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago