होम / यूटिलिटी / EPFO ने ऐसा कौनसा नियम बदल दिया कि हर तरफ हो रही है उसकी चर्चा, आपको है खबर? 

EPFO ने ऐसा कौनसा नियम बदल दिया कि हर तरफ हो रही है उसकी चर्चा, आपको है खबर? 

यदि आप भी PF अकाउंट होल्डर हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पीएम खाताधारकों (PF Account Holders) के लिए एक राहत भरी खबर आई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF Account को लेकर एक बड़े नियम में बदलाव किया है, जिसका फायदा EPFO से जुड़े 27 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को होगा. दरअसल, EPFO ने ऑटो क्लेम सेटलमेंट की लिमिट को बढ़ाकर डबल कर दिया है. इसका मतलब है कि इलाज के लिए अकाउंट होल्डर अब 50,000 के बजाए 1 लाख रुपए रुपए निकाल पाएंगे. इलाज के लिए पैसों की निकासी के संबंध में किया गया यह बदलाव 16 अप्रैल 2024 से लागू कर दिया है. 

इसलिए मिलती है ये सुविधा
नियम में हुए इस बदलाव के बाद अब खाताधारक या फिर उसके आश्रित सदस्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में अग्रिम स्वास्थ्य दावे के तहत एक लाख रुपए की निकासी की जा सकती है. ईपीएफओ ने पैराग्राफ 68J के तहत ऑटो क्लेम सेटलमेंट की लिमिट को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है. पैराग्राफ 68J के तहत ईपीएफ खाताधारकों को गंभीर बीमारी या विपरीत स्वास्थ्य परिस्थितियों में इलाज के लिए पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने की सुविधा मिलती है.   

क्लेम हुआ और आसान
लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने, बड़ी सर्जरी और TB, लेप्रोसी, पैरालैसिस, कैंसर, मानसिक बीमारी या दिल की बीमारियों जैसी गंभीर स्थिति में काफी ज्यादा खर्चा हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए EPFO ने निकासी की लिमिट ओ दोगुना कर दिया है. इस बात का ध्यान रखें कि नियम में हुए संशोधन का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज जैसे मेडिकल प्रमाणपत्र की ज़रूरत नहीं है. इससे अकाउंट होल्डर्स के लिए क्लेम का प्रोसेस आसान हो गया है. गौरतलब है कि चिकित्सा खर्चों के अलावा, ईपीएफ खाताधारक शादी, घर खरीदने, लोन चुकाने या घर के रिनोवेशन के लिए भी अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं. 

इस तरह निकालें पैसा
यदि आप अपने PF खाते से पैसा निकालना चाहते हैं, तो सबसे पहले EPFO की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाकर लॉग इन करें. फिर Online Services ऑप्शन पर क्लिक करके संबंधित क्लेम फॉर्म भरें. आपको PF Account के अंतिम 4 नंबर डालकर इसे सत्यापित करना होगा. इसके बाद Proceed For Online Claim पर क्लिक करके फॉर्म 31 को भरें. फिर आपको अपने खाते की डिटेल भरकर चेक या बैंक पासबुक की कॉपी अपलोड करनी होगी. आखिरी में 'Get Adhaar OTP' पर क्लिक करके उसे फॉर्म में दर्ज करके फॉर्म सबमिट कर दें.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

4 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

4 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

6 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago