होम / जॉब्स-एजुकेशन / बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार ने सुनाई ये अच्छी खबर, 4 साल का दिया हवाला

बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार ने सुनाई ये अच्छी खबर, 4 साल का दिया हवाला

वर्कफोर्स की रेशियो की जानकारी देते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले कुछ सालों से इसमें लगातार वृद्धि हो रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारे देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बनता रहा है. किसी भी राज्य में चुनाव हो या फिर देश का चुनाव हो, बेरोजगारी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रहता है. लेकिन इसी बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में जो जानकारी दी है उसके बाद माना जा सकता है कि इस फ्रंट पर फिलहाल सरकार के लिए अच्छी खबर दिखाई दे रही है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले कुछ सालों में वर्कर पॉपुलेशन रेशियो में इजाफा हुआ है जो बताता है कि देश में ज्यादा लोगों को अब काम मिल रहा है. 


केंद्रीय मंत्री ने आखिर क्या दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में वर्कर पॉ पुलेशन रेशियो में लगभग 6% का इजाफा हुआ है. वर्ष 2017-18 में जहां देश में वर्कर पॉपुलेशन रेशियो 46.8% था वो अब 2020-21 में 52.6% तक पहुंच गया है. यानी आंकड़े बता रहे हैं कि सरकार ज्यादा लोगों को काम देने में कामयाब हुई है.


पिछले चार  सालों में लगातार हो रही है बढ़ोतरी
वर्कर पॉपुलेशन रेशियो को लेकर जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले चार सालों से लगातार इसमें इजाफा हो रहा है. जो यह बताता है कि देश में अनइंप्लॉयमेंट के आंकड़ों में जबरदस्त कमी हो रही है. 2017-18 और 2020-21 के आंकड़े बताते हैं कि लगातार ज्यादा लोगों को काम मिल रहा है जबकि बेरोजगारी की स्थिति लगातार सुधर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि देश में बेरोजगारी की स्थिति को सुधारा जाए और उस दिशा में उठाए गए कई कदमों के कारण इस तरह की स्थिति पैदा हुई है.


महिला और पुरुषों में कितनी कम हुई बेरोजगारी दर
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को दी जानकारी में यह भी बताया कि देश के शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर पुरुषों में जहां पहले 6.4% हुआ करती थी अब वह 6.1% पर आ गई है. वहीं दूसरी ओर फीमेल अनइंप्लॉयमेंट महिला बेरोजगारी की दर 8.9% से 8.6% पर आ गई है उन्होंने बताया कि यह आंकड़े वर्ष 2020 और 2021 के हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago