होम / एक्सपर्ट ओपिनियन /  e4mDNPA:पब्लिशरों का चैलेंज बढ़ा है लेकिन रेवेन्‍यू पर असर नहीं पड़ा : डॉ.अनुराग बत्रा

 e4mDNPA:पब्लिशरों का चैलेंज बढ़ा है लेकिन रेवेन्‍यू पर असर नहीं पड़ा : डॉ.अनुराग बत्रा

भले ही न्यूज़पेपर की कॉस्ट में इजाफा हुआ हो लेकिन रेवेन्यू में कोई कमी नहीं हुई है. अब वह भले ही न्यूज़पेपर हो टीवी हो या डिजिटल मीडिया हो सभी लोगों ने बेहतरीन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की राजधानी दिल्‍ली में हो रहे e4m DNPA digital Media Conference 2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के फाउंडर  डॉ.अनुराग बत्रा  ने कई अहम बात कही. उन्‍होंने कहा कि आज न्‍यूजपेपर से लेकर डिजिटल मीडिया हो या टीवी हो सभी के लिए लगातार बढ़ती कॉस्‍ट एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. लेकिन इससे किसी ने भी अपने रेवेन्‍यू पर असर नहीं आने दिया है. उन्‍होंने कहा कि आज डिजिटल मीडिया के लिए हर कोई अपना सहयोग दे रहा है.

सभी लोग बेहतरीन जॉब कर रहे हैं

डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा कि आज इस सेक्‍टर में पूरी इंडस्‍ट्री बेहतरीन काम कर रही है. उन्‍होंने कांफ्रेंस में आए हुए सभी लोगों का स्‍वागत कर हुए कहा कि मैं सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई सांसद और पूर्व मंत्री पॉल फ्लेचर का स्वागत करना चाहूंगा जो कि आज हमारे इस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे हुए हैं. उन्होंने सभी पब्लिशर के लिए एक बेहतरीन इको सिस्टम बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है. मैं अमर उजाला ग्रुप के एमडी और चेयरमैन डीएनपीए तन्‍मय माहेश्वरी, डीजे नारायण का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. आज उनके कई प्रयासों के कारण ही ये कांफ्रेंस हो रही है. मैं आज राजीव वर्मा के बारे में भी कहना चाहूंगा जो कि मेरी नजर में पिछले 20 सालों में सबसे बेहतरीन सीईओ बनकर उभरे हैं.
आज हमारे साथ सुकुमार रंगनाथन भी हैं जो कि हिंदुस्तान टाइम्स के editor-in-chief हैं. आज इस कार्यक्रम में कई मीडिया इंडस्ट्रीज के सीईओ भी शामिल है, जिसमें अविनाश पांडे जोकि एबीपी न्यूज़ के सीईओ हैं वह भी यहां पर पहुंचे हुए हैं. मैं उनका भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. पिछले कुछ सालों में कोरोना के बाद से लगातार डिजिटल मीडिया लोगों के लिए पहली पसंद बना हुआ है, अब वह भले ही कंटेंट के मामले में हो या वीडियो के मामले में हो, लेकिन डिजिटल मीडिया ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आज सभी पब्लिशर लगातार बढ़ती कॉस्ट की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. बावजूद उसके सभी रेवेन्यू के मामले में पिछले 1 साल में लगातार सबने अच्छी ग्रोथ की है.डॉ बत्रा ने कहा कि और मिस्टर फ्लेचर मैं आपको बताना चाहूंगा कि भारत लगातार संभावनाओं से भरा हुआ देश है और यहां चीजों का लगातार होना जारी है.


न्‍यूजपेपर अभी भी लोगों की नंबर वन पसंद

डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि न्यूज़पेपर अभी भी लोगों के लिए सबसे पहली पसंद बने हुए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स और एबीपी जैसे ग्रुप सबसे पहले डिजिटल मीडिया में सामने आए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स का डिजिटल वेंचर बेहतरीन काम कर रहा है. डीएनपीए की कोशिश है कि सरकार के साथ मिलकर सभी स्टेकहोल्डर अच्छी पॉलिसीज बनाई जाएं.

हर साल हो DNPA कांफ्रेंस

डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि डीएनपीए कॉन्फ्रेंस एक एनुअल कॉन्फ्रेंस बनेगी और हम इसे हर साल आयोजित करेंगे. आज हम लोग डिजिटल इंडिया गवर्नेंस अवॉर्ड भी देने जा रहे हैं, जिसमें केन्‍द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर डिजिटल माध्यम से हम से जुड़ेंगे. इन अवॉर्डस को एक ज्‍यूरी के जरिए तय किया गया है, जिसमें सुनील अरोड़ा, एस रवि और नजमा जी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं. आज सभी पब्लिशर्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और वो सभी रीडर्स तक बहुत अच्छी-अच्छी जानकारियां पहुंचा रहे हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

13 hours ago

सेबी का अजीब आंकड़ा: 26 बच्चों को पुरस्कार, एक भी मुखबिर को नहीं मिला इनाम

छह साल पहले मुखबिरों को 10 करोड़ रुपये तक इनाम देने का वादा हुआ था, लेकिन सेबी की पिछली दो रिपोर्टों में किसी को इनाम नहीं मिला.

7 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

8 hours ago

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

11 hours ago

LPG पर सरकारी तेल कंपनियों का घाटा घटा, अगस्त में ₹188 प्रति सिलेंडर रह गया नुकसान

जुलाई में ₹500 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर था घाटा, सरकार पर अब भी ₹59,000 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देनदारी

11 hours ago