होम / यूटिलिटी / प्‍याज की बढ़ती कीमत से मिली राहत, एक बयान से कम हुए प्रति क्विंटल 150 रुपये

प्‍याज की बढ़ती कीमत से मिली राहत, एक बयान से कम हुए प्रति क्विंटल 150 रुपये

प्‍याज के एक्‍सपोर्ट की तारीख को आगे ना बढ़ाये जाने के कारण मंडी में भाव बढ़ गए थे. इस बीच केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री के बयान ने इसे और कंफर्म कर दिया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्‍याज के दामों में आई बढ़ोतरी के बाद अब सरकार ने इसे लेकर कदम उठा लिया है. सरकार ने कहा है कि प्‍याज के एक्‍सपोर्ट पर बैन 31 मार्च तक जारी है. सरकार के इस बयान के आते ही प्‍याज की कीमतों में 150 रुपये प्रति क्विंटल तक की कमी देखने को मिल रही है. प्‍याज के एक्‍सपोर्ट पर बैन को खत्‍म किए जाने की खबर के बाद नासिक की सबसे बड़ी लासलगांव मंडी में प्‍याज के दामों में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई थी, जिससे बाजार में प्‍याज के दामों में इजाफा हो गया था. 

सरकार की ओर से दिया गया क्‍या बयान? 
प्‍याज की कीमतों में इजाफे के बाद उपभोक्‍ता मामलों के सविच रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्‍याज के एक्‍सपोर्ट पर जो बैन लगाया गया था उसे अभी हटाया नहीं गया है. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि सरकार के लिए देश के घरेलू उपभोक्‍ता ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हैं और वो उनके हितों का ध्‍यान रखती है. उन्‍होंने कहा कि प्‍याज पर एक्‍सपोर्ट 31 मार्च तक जारी है. सरकार ने ये कदम 7 दिसंबर को उठाया था क्‍योंकि उस वक्‍त भी प्‍याज की कीमतों में इजाफा हो गया था. ऐसे में लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया. 

150 रुपये प्रति क्विंटल तक कम हुए दाम 
उपभोक्‍ता मामलों के सचिव रोहित कुमार के बयान का असर तुरंत मंडियो में देखने को मिला. प्‍याज का होलसेल रेट जो 1250 रुपये से 1800 रुपये तक जा पहुंचा था उसमें 150 रुपये प्रति क्विंटल की कमी देखने को मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  इस मामले में लासलगांव मंडी के चेयरमैन ने कहा कि पिछले हफ्ते दामों में इजाफा देखने को मिला था लेकिन एक्‍सपोर्ट पर बैन की तारीख के नजदीक आने के कारण दाम स्थिर हो गए थे. 

एक बयान से बढ़ भी गए थे दाम 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री भारती पंवार ने बयान दिया था कि सरकार ने प्‍याज के एक्‍सपोर्ट पर बैन हटाने का निर्णय लिया है. उनके इस बयान के बाद दामों में इजाफा देखने को मिला था. उनके इस बयान के मीडिया में आते ही दामों में 40 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला था. लेकिन जैसे ही इस मामले में सरकार की ओर से स्थिति क्लियर हुई तो अब उम्‍मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में प्‍याज के दाम कम हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: देश में शुरू हुआ सोलर बिजली उत्‍पादन, इस समूह के प्‍लांट से जगमगाएंगे 1.5 करोड़ घर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

4 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

4 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

6 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago