✕

होम / यूटिलिटी / आज तय नहीं हो सकी नए बिजली कनेक्‍शन की दरें, जानिए क्‍या रही वजह

आज तय नहीं हो सकी नए बिजली कनेक्‍शन की दरें, जानिए क्‍या रही वजह

जैसे ही पावर कॉरपोरेशन ने नई कॉस्‍ट डाटा बुक को पेश किया वैसे ही विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद अब ये मामला अगले कुछ महीने के लिए टल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लखनउ में आज नए बिजली कनेक्‍शन की दरें तय करने के लिए बुलाई गई बैठक में दामों को तय नहीं किया जा सका. उपभोक्‍ता परिषद की ओर से दी गई दलीलों के बाद आयोग ने बिजली कंपनियों को एक बार फिर कॉस्‍ट बुक बनाकर लाने के निर्देश दे दिए. जिसके बाद अब आने वाले दिनों में फिर से ये बैठक होगी. पॉवर कॉरपोरेशन ने इस प्रस्‍ताव में बिजली के नए कनेक्‍शन के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा करने का प्रस्‍ताव दिया था.

आज क्‍या हुआ बैठक में  

लखनउ में प्रदेश की बिजली कंपनियों की तरफ से नए कनेक्शन की दरों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के मामले पर विद्युत नियामक आयोग की सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी की बैठक विद्युत नियामक आयोग चेयरमैन आर पी सिंह की अध्यक्षत में  सम्‍पन्‍न हुई. इस बैठक में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा सहित पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, एमडी मध्यांचल भवानी सिंह खंगारोत, एमडी पश्चिमांचल बी चित्रा व नोएडा पावर कंपनी की तरफ से वाइस चेयरमैन सारनाथ गांगुली उपस्थित थे. विद्युत नियामक आयोग के सामने कॉस्ट डाटा बुक को पेश किया गया जिस पर उपभोक्ता  परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा की तरफ से कई महत्‍वपूर्ण विषय रखे गए. पावर कॉरपोरेशन की ओर से कहा गया है कि दामों में बढ़ोतरी की जानी चाहिए.

उपभोक्‍ता परिषद ने इस पर क्‍या कहा

अवधेश कुमार ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन के इस प्रस्‍ताव का उपभोक्‍ता परिषद ने अन्‍य राज्‍यों का उदाहरण देते विरोध किया. उन्‍होंने कहा कि अन्‍य राज्‍यों की स्थिति को हमें देखना चाहिए. पावर कारपोरेशन के एमडी अब अगली बार फिर से इस प्रस्‍ताव को पेश करेंगे. आयोग चेयरमैन आर पी सिंह ने बैठक में यह साफ कर दिया की आम जनता व घरेलू छोटे विद्युत उपभोक्ताओं की दरें सकारात्मक होनी चाहिए. पावर कारपोरेशन को पुनः अपने प्रस्ताव को संशोधित करना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि उपभोक्ता परिषद के तर्क महत्वपूर्ण हैं. अब पावर कॉरपोरेशन इसे संशोधित करके फिर से पेश करेगा.  फिलहाल नई कॉस्ट डाटा बुक में कनेक्शन की दरों में बढोतरी का मामला अगले कुछ महीनों  के लिए टल गया है. फिलहाल पुरानी कॉस्ट डाटाबुक आगे भी रहेगी लागू.

किसानों को मिले सस्‍ती बिजली      

उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा जब सरकार की तरफ से किसानों को निजीनलकूप की सब्सिडी खत्म कर दी गई है तो ऐसे में किसानों के लिए 25 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 16 केवीए 3 फेज ट्रांसफॉर्मर सस्ती दर पर क्यों नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है. जबकि  दूसरे राज्यों में यह व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू है. दूसरी तरफ 50 किलो वाट तक एलटी पर ट्रांसफार्मर अन्य विद्युत उपभोक्ताओं के लिए  विभाग खुद वहन कर रहा है तो फिर किसानों से ट्रांसफार्मर का पैसा क्यों लिया जा रहा साथ ही उपभोक्ता परिषद ने यह भी गंभीर मुद्दा उठा दिया की 1 किलो वाट घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लेबर चार्ज को बढाया गया है और वहीं दूसरी तरफ 5 किलो वाट के घरेलू उपभोक्ताओं के लेबर चार्ज को घटाया गया है या कैसी नीति है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

14 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago