होम / यूटिलिटी / Flight OverBook होने की वजह से नहीं कर पाए यात्रा? इस तरह मिलेगा मुआवजा!

Flight OverBook होने की वजह से नहीं कर पाए यात्रा? इस तरह मिलेगा मुआवजा!

अक्सर जब भी फ्लाइट ओवरबुक होती है तो आपको अगले एक घंटे या फिर एक तय समय सीमा के भीतर ही दूसरी फ्लाइट उपलब्ध करवा दी जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अक्सर बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है कि उन्हें फ्लाइट के ओवरबुक होने की वजह से अपनी फ्लाइट मिस करनी पड़ती है और ऐसे मामले में एयरलाइन द्वारा एक तय समय के दौरान ही दूसरी फ्लाइट उपलब्ध करवा दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर कभी आप ओवरबुकिंग की वजह से अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ पाए हैं तो आपको मुआवजा दिया जाता है? 

कैसे होती है मुआवजे की गणना?
अक्सर जब भी फ्लाइट ओवरबुक होती है तो आपको अगले एक घंटे या फिर एक तय समय सीमा के भीतर ही दूसरी फ्लाइट उपलब्ध करवा दी जाती है. लेकिन इसके साथ-साथ आपको आपकी फ्लाइट मिस होने के लिए मुआवजा भी दिया जाता है. आपके मुआवजे की गणना कुछ इस प्रकार से की जाती है: बुक की गई फ्लाइट के एक तरफ के किराए का 200% + 10,000 रूपए तक का एयरलाइन फ्यूल शुल्क. इसके साथ ही अगर आपको 24 घंटों तक फ्लाइट उपलब्ध नहीं करवाई जाती तो आपको 20,000 रूपए तक का मुआवजा दिए जाने का प्रावधान भी है. 

24 घंटे से ज्यादा लेट हुआ तो?
अगर एयरलाइन द्वारा 24 घंटों के बाद फ्लाइट मुहैया करवाई जाती है तो आपके मुआवजे की गणना इस प्रकार से की जाती है. यात्री को फ्लाइट के एक तरफ के बेसिक किराए का 400% + 20,000 रुपये तक का एयरलाइन फ्यूल शुल्क भी दिया जाता है. DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की मानें तो यह मुआवजा सिर्फ उन मामलों में ही दिया जाता है जिनमें ट्रैवलर के पास एक वैध टिकट हो और उसे सही समय पर अधिकारियों के सामने पेश कर दिया जाए. 

क्या होती है ओवरबुकिंग?
ओवरबुकिंग का मतलब उस स्थिति से होता है जब फ्लाइट की यात्रा के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों की संख्या और एक तय समय सीमा में फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले रिपोर्ट करने वाले यात्रियों की उपलब्ध सीटों से ज्यादा हो. ऐसी एक स्थिति में एयरलाइन सबसे पहले ऐसे लोगों को चुनती है जो अपनी मर्जी से अपनी सीट छोड़ सकते हैं. ऐसे यात्रियों को भी एयरलाइन द्वारा विशेष सुविधाएं और सेवाएं प्रदान की जाती हैं.  
 

यह भी पढ़ें: कभी थे कॉर्पोरेट दुनिया के टॉप एग्जीक्यूटिव, 7 महीनों में खड़ी की 8000 करोड़ की कंपनी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

4 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

4 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

6 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago