✕

होम / यूटिलिटी / जानिए अब किस वजह से बढ़ने जा रहे हैं CNG-PNG के दाम? फिर बढ़ेगा जेब पर बोझ 

जानिए अब किस वजह से बढ़ने जा रहे हैं CNG-PNG के दाम? फिर बढ़ेगा जेब पर बोझ 

दरअसल  PNGRB ने कहा है कि गेल (भारत) की प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों के लिए एकीकृत शुल्क बढ़कर 58.61 रुपये प्रति एमएमबीटीयू होने जा रहा है. जिससे सीएनजी गैस के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लगातार महंगे होते कर्ज और उसके चलते बाजार पर हो रहे असर के बीच अब महंगाई का एक और झटका लग सकता है. गेल पाइपलाइनों के लिए टैरिफ में इजाफा होने जा रहा है. इस इजाफे का जहां कुछ फायदा होने जा रहा है तो वहीं कुछ नुकसान भी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नुकसान के तौर पर जो देखा जा रहा है उसमें सीएनजी गैस के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है. 

क्‍यों हो रहा है इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के प्रबंध निदेशक आशु सिंघल ने कहा है कि पाइपलाइनों के एकीकृत शुल्‍क में बढ़ोतरी से कुछ को लाभ हो सकता है जबकि अन्य को नुकसान हो सकता है. उन्‍होंने कहा कि अगर बढ़ोतरी को पारित कर दिया जाता है, तो सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये किलो की बढ़ोतरी हो सकती है. दरअसल 22 मार्च को, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने कहा कि गेल (भारत) की प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों के लिए एकीकृत टैरिफ बढ़कर 58.61 रुपये प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) हो गया है. नया टैरिफ, जो 45 प्रतिशत अधिक है वो 1 अप्रैल, 2023 से लागू होने जा रहा है. PNGRB ने गैस वितरण कंपनी के लिए महीने में पहले 60.92 / mmbtu पर 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था.

इस बढ़ोतरी से गेल को क्‍या होगा फायदा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्‍सपर्ट का मानना है कि टैरिफ के दामों में हुई ये बढ़ोतरी गेल के लिए पॉजिटिव साबित होगी, क्योंकि इससे आय और मार्जिन दोनों में वृद्धि होगी. एक्‍सपर्ट ये भी कहते हैं कि इस बढ़ोतरी का उद्देश्य ये भी था, जिससे गेल अपने पाइपलाइन नेटवर्क का और विस्तार कर सके और देश के अन्य हिस्सों में गैस को आसानी से पहुंचा सके. इसका एक मकसद मांग और आपूर्ति केन्‍द्रों के बीच नेटवर्क को और बेहतर बनाया जा सके. यह गेल और उसके ग्राहकों दोनों के लिए फायदे की स्थिति पैदा करेगा.

एक्‍सपर्ट ये भी कह रहे हैं कि इस बढ़ोतरी से कंज्‍यूमर के लिए CNG और PNG के दामों में इजाफा हो सकता है. उन्होंने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी चिंता का विषय होगी, खासकर छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए, क्योंकि इससे लागत अधिक हो सकती है और प्रतिस्पर्धा कम हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पवन कुमार, निदेशक-वाणिज्यिक, IGL, ने कहा कि यदि किरीट पारिख पैनल की सिफारिशों को लागू किया गया, तो गैस की कीमतें $1/mmBtu तक गिर सकती हैं. हालांकि, इनपुट गैस की लागत 80-85 पैसे/एससीएम बढ़ने की उम्मीद थी.

क्‍या है सरकार का 2030 तक लक्ष्‍य 
केन्‍द्र सरकार ने लगातार प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ाने का लक्ष्‍य सुनिश्चित किया है. सरकार ने 2030 तक प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ाने और ऊर्जा मिश्रण में इसके योगदान को 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है. हालांकि, हाल की अवधि में तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की हाजिर कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत से $14 MMBtu की गिरावट आई है. इस गिरावट के पीछे यूरोप में हल्की सर्दी और उच्च इन्वेंट्री मांग को जिम्मेदार ठहराया गया है, जो कि 45 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के हालिया शिखर के विपरीत है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

37 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago