✕

होम / यूटिलिटी / चीनी का स्वाद होगा 'कसैला', जेब होगी आपकी ढीली!

चीनी का स्वाद होगा 'कसैला', जेब होगी आपकी ढीली!

फरवरी के महीने में ही तापमान बढ़ने का असर अब तक गेहूं की फसल पर पड़ा था लेकिन अब खबर आ रही है कि इसका चीनी की फसल पर भी असर पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्‍लोबल वार्मिंग को लेकर भले ही दुनिया के कई संगठन बार-बार पूरी दुनिया को जगा रहे हों लेकिन अब इस समस्‍या का असर हमारे जीवन पर होना शुरू हो गया है. इस समस्‍या का सबसे बड़ा असर हमारी फसलों पर देखने को मिल रहा है. सबसे पहले फरवरी में ही तापमान बढ़ने के कारण इसका असर गेहूं की फसल पर देखने को मिला था तो अब खबर महाराष्‍ट्र से आ रही है कि वहां भी इसका असर देखने को मिल रहा है. वहां आशंका जताई जा रही है कि इस बार लगातार बढ़ती गर्मी का असर वहां के गन्‍ने की फसल पर दिख रहा है जिससे जानकार फसल के कम होने की आशंका व्‍यक्‍त कर रहे हैं.

चीनी की पैदावार कम होने की आशंका

इस साल जिस तरह से फरवरी के महीने में ही तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है वैसे ही इसका असर फसलों पर पड़ना शुरु हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022-23 में महाराष्‍ट्र में चीनी का उत्‍पादन 124 मीट्रिक टन रहने की आशंका जताई जा रही है जबकि 2021-22 में ये 137 मीट्रिक टन रहा था. अगर महाराष्‍ट्र में चीनी के उत्‍पादन पर असर पड़ता है तो पूरे देश में इसका असर दिखाई देता है. जानकार कह रहे हैं कि उत्‍पादन में कमी का ये असर बढ़ते तापमान के कारण दिखाई दे रहा है.

टाइम पर खत्‍म होगा क्रशिंग सीजन

महाराष्‍ट्र में क्रशिंग सीजन इस वक्‍त तेजी से चल रहा है. राज्‍य की 199 मिलों में मौजूदा समय में क्रशिंग चल रही है, इनमें सतारा, सांगली और कोल्‍हापुर जैसे जिले शामिल हैं जहां ये मार्च के अंत तक खत्‍म हो जाएगी. वहीं मराठवाड़ा जैसे जिलों में क्रशिंग अप्रैल तक चलने की संभावना है. जबकि अगर पिछले साल की बात की जाए तो ये जून तक जारी रही थी.

गेहूं पर भी पड़ा है क्रशिंग का असर

गन्‍ने से पहले बढ़ते तापमान का असर गेहूं पर भी पड़ चुका है, जानकार साफ तौर पर कह चुके हैं कि इस साल गेहूं की पैदावार कम होने की आशंका है. कृषि एक्‍सपर्ट का कहना है कि लगातार बढ़ता तापमान हमारे फसल चक्र को प्रभावित कर रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago