✕

होम / यूटिलिटी / FD के बाद अब इन सेविंग स्‍कीम में हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना हुआ इजाफा

FD के बाद अब इन सेविंग स्‍कीम में हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना हुआ इजाफा

एक ओर जहां पहले FD की ब्‍याज दरों में इजाफा हुआ था वहीं अब सरकार ने कई सेविंग स्‍कीम की दरों में इजाफा कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी इन स्‍कीम में पैसा लगाते हैं तो आपको फायदा होने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

FD पर जहां कई बैंक 9 प्रतिशत से ज्‍यादा ब्‍याज देने रहे हैं वहीं दूसरी ओर अब सरकार ने कई दूसरी बचत योजनाओं पर भी ब्‍याज दरों में इजाफा कर दिया है. सरकार ने अप्रैल से लेकर जून की तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं में 70 बीपीएस तक की बढ़ोतरी कर दी है.  इसकी जानकारी वित्‍त मंत्रालय की ओर से जारी हुई एक विज्ञप्ति में दी गई है. सरकार की ओर से जिन स्‍कीम की ब्‍याज दरों में इजाफा किया गया है उसमें वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मासिक आय बचत योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र,  किसान विकास पत्र, सभी पोस्ट ऑफिस के टाइम डिपॉजिट और सुकन्या समृद्धि खाता जैसी योजनाएं शामिल हैं.

आखिर कितना हुआ इजाफा

अब आपको बताते है कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए अलग-अलग बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कितना इजाफा हुआ है. पोस्‍ट ऑफिस सेविंग स्‍कीम में 4 प्रतिशत की दर से ब्‍याज मिलेगा,  इसमें 1 साल के लिए 6.8%, 2 साल में 6.9%, 3 साल के लिए 7%, और 5 साल के लिए 7.5%, की दर से ब्‍याज मिलेगा. अगर आप 5 साल के लिए RD करते हैं तो उस पर आपको 5.8% का ब्‍याज मिलेगा, इसी तरह सीनियर सीटिजन सेविंग स्‍कीम में आपको 8.2% ब्‍याज मिलेगा. सरकार ने कई और भी ब्‍याज दरों में संशोधन किया है. इनमें मासिक आय एकाउंट 7.4% का ब्‍याज मिलेगा और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.7% ब्‍याज मिलेगा. लेकिन PPF पर ब्‍याज दरों में इजाफा नहीं हुआ है.

PPF के दामों में नहीं हुआ इजाफा

सरकार ने जहां कई सेविंग स्‍कीम पर ब्‍याज बढ़ा दिया है वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) पर ब्याज दर को नहीं बढ़ाया है. PPF पर पहले की ही तरह 7.1% ब्‍याज मिलता रहेगा. छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा सरकार द्वारा हर तिमाही में की जाती है. सरकार इन सेविंग स्‍कीम के लिए बचत दर को श्यामला गोपीनाथ कमेटी की रिकमनडेंशन के आधार पर तय करती है. समिति ने सुझाव दिया था कि विभिन्न योजनाओं की ब्याज दरें समान परिपक्वता वाले सरकारी बांडों के प्रतिफल से 25-100 बीपीएस अधिक होनी चाहिए.

RBI कर रहा है रेपो रेट में इजाफा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मई 2022 से रेपो रेट में वृद्धि कर रहा है. इस वजह से बैंक लगातार FD के दामों में इजाफा कर रहे हैं. जो कि फिक्‍स डिपॉजिट में निवेश करने वाले लोगों के लिए बेहद अच्‍छा कदम है. 15 फरवरी, 2023 तक एसबीआई की ब्‍याज दरों को देखें तो 7 दिनों से 10 साल की अवधि के लिए एफडी पर 3 फीसदी से 7 फीसदी की कमाई होती है. वहीं बैंक वरिष्ठ नागरिक को 0.5 प्रतिशत ज्‍यादा देते हैं, उन्हें इन अवधियों के लिए 3.5 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत मिलता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

4 hours ago