✕

होम / टेक वर्ल्ड / विवेक बिंद्रा की और बढ़ी मुश्किल, अब AICTE ने जारी किया ये आदेश 

विवेक बिंद्रा की और बढ़ी मुश्किल, अब AICTE ने जारी किया ये आदेश 

विवेक बिंद्रा के इस एमबीए प्रोग्राम को लेकर दूसरे मोटीवेशनल स्‍पीकर संदीप माहेश्‍वरी ने खुलासा किया था, जिसके बाद विवेक बिंद्रा ने भी इस पर अपनी सफाई दी थी. 

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

एमबीए क्रैश कोर्स ऑफर करने वाले विवेक बिंद्रा की परेशानियां और बढ़ गई है. अब इस दिशा में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की ओर से पत्र जारी करते हुए लिखा गया है कि ऐसा कोई भी कोर्स कानूनी नहीं है. एआईसीटीई ने अपने पत्र में साफ कर दिया है कि एमबीए एक पोस्‍ट ग्रेजुएट प्रोग्राम है जिसे इस तरह से ऑपरेट नहीं किया जा सकता है. एआईसीटीई ने अपने पत्र में मोटिवेशनल स्‍पीकर द्वारा एमबीए प्रोग्राम चलाए जाने का भी जिक्र किया है. 

क्‍या कहता है AICTE का पत्र 
AICTE का पत्र कहता है कि जैसा कि एआईसीटीई के संज्ञान में आया है कि कुछ मोटिवेशनल स्‍पीकर देश में 10 दिन का एमबीए क्रैश कोर्स की पेशकश कर रहे हैं. AICTE अपने पत्र में ये भी कहता है कि इस तरह के कोर्स युवाओं को गुमराह करने का प्रयास हैं. माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, कोई भी संस्‍थान या विश्‍वविद्यालय एआईसीटीई की मंजूरी के बिना एमबीए/प्रबंधन पाठ्रयूक्रम (MBA Degree) तक नहीं चला सकता है. एमबीए दो साल का पाठ्यक्रम है जिसे व्‍यक्तियों को व्‍यवसाय और प्रबंधन के विभिनन पहलुओं में उन्‍नत कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है. जैसा कि दावा किया गया है एमबीए प्रोग्राम 10 दिनों में पूरा नहीं किया जा सकता है. इसलिए ऐसे दावे पूरी तरह से भ्रामक हैं. सभी छात्र सतर्क रहें और ऐसी पेशकश का हिस्‍सा न बनें. 

'बिग स्कैम एक्सपोज्ड'
मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी ने हाल ही में 'बिग स्कैम एक्सपोज्ड' टाइटल के साथ एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने बिंद्रा पर मल्टी-लेवल मार्केटिंग जैसा कोर्स चलाने का आरोप लगाया था. उन्होंने इसे घोटाला बताते हुए कहा था कि छात्रों से 'बिजनेस' सिखाने के नाम बड़ी रकम हासिल की जाती है. कोर्स में कुछ भी खास नहीं होता, जो लोग कोर्स में शामिल होने वालों से दूसरों को कोर्स बेचने को कहा जाता है. संदीप माहेश्वरी के इस वीडियो के बाद बवाल मच गया और बिंद्रा को भी सफाई देनी पड़ी. बिंद्रा ने माहेश्वरी को चुनौती देते हुए कहा था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. इसके बाद इस मामले में महेश्वर पेरी की एंट्री हुई.

IIPM पर किया था खुलासा
पेरी ने विवेक बिंद्रा के 10 दिन में MBA कोर्स पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने हाल ही में इस विषय पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने बिंद्रा की डॉक्टर की उपाधि को भी कठघरे में खड़ा किया है. पेरी ने अपने एक ट्वीट में लिखा है - विवेक बिंद्रा ने श्री लंका की Open International University for Complementary Medicine’ से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि. इस यूनिवर्सिटी का वेबपेज ओपन नहीं हो रहा है. हालांकि, इसका उद्देश्य पूरा हो गया और बिंद्रा डॉ बिंद्रा बन गए. पेरी का यह भी दावा है कि विवेक बिंद्रा ने सैकड़ों बच्चों के साथ चीटिंग की है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब महेश्वर पेरी का नाम एकदम से सुर्खियों में आ गया है. इससे पहले, आईआईपीएम और अरिंदम चौधरी से जुड़े मामले को लेकर भी उन्होंने सुर्खियां बटोरीं थीं.

ये भी पढें: अप्रैल से लेकर नवंबर के बीच इतना रहा राजकोषीय घाटा, जानिए पिछले साल से कम है या ज्‍यादा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

13 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

14 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 hours ago