✕

होम / टेक वर्ल्ड / Apple का सबसे पतला डिवाइस IPad Pro लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ इतनी है कीमत

Apple का सबसे पतला डिवाइस iPad Pro लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ इतनी है कीमत

Apple की ओर से 'Let Loose' इवेंट में दो नए टैबलेट लॉन्च किए गए हैं. इन्हें कंपनी पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ लेकर आई है और ये कंपनी के अब तक के सबसे पतले प्रोडक्ट हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Apple ने अपने लूट इंवेट में दो नए iPads लॉन्च किए हैं. ये हैं iPad Air, iPad Pro. ये कंपनी का लेटेस्ट मिड रेंड iPad मॉडल है, जो दो साइज के साथ उतारा गया है, 11 इंच और 13 इंच. टिम कुक ने इवेंट शुरू होते ही बताया कि Porsche विज़न प्रो के साथ एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने की तैयारी कर रहा है. iPad के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह स्टूडेंट्स से लेकर टीचर्स और आर्किटेक्ट्स से लेकर डिजाइनर्स तक की पूरी मदद करता है. इसी के साथ कंपनी ने Apple Pencil, Magic Keyboard, M4 Chipset लॉन्च किया है.

सबसे पतला डिवाइस है Apple iPad Pro

Apple iPad Pro का नया जेनरेशन नए M4 चिप और OLED डिस्पले के साथ लॉन्च हो गया है. एप्पल का यह अब तक लॉन्च हुआ सबसे पतला डिवाइस है, जिसकी मोटाई महज 5.1mm है. iPad Air (2024) की तरह ही इस नए iPad Pro को भी दो स्क्रीन साइज 11 इंच और 13 इंच में पेश किया गया है. एप्पल का यह नया iPad Pro भी AI फीचर से लैस है. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. भारत समेत 29 देशों में यह 15 मई से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

iPad Pro (2024) के फीचर्स

एप्पल के इस स्पेशल Let Loose इवेंट में पेश हुआ यह नया iPad Pro OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है. इसका डिस्प्ले 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसके 11 इंच वाले मॉडल की मोटाई 5.3mm है, जबकि 13 इंच वाला मॉडल 5.1 इंच पतला है. एप्पल के इस नए iPad Pro (2024) में अल्ट्रा रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है. Apple ने इसके अलावा इस नए iPad Pro (2024) के ओवरऑल डिजाइन को भी अपग्रेड किया है. इसमें एंटी-ग्लेयर नैनो टेक्स्चर डिजाइन मिलता है, जिसे पहली बार किसी iPad में इस्तेमाल किया गया है. 

नए लॉन्च हुए M4 चिप की बात करें तो यह OLED डिस्प्ले को बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है. इसके ओवरऑल CPU और GPU को इंप्रूव किया गया है. यह चिप सेकेंड जेनरेशन के 3 नैनोमीटर फेब्रिकेशन प्रोसेस पर काम करता है. इसके अलावा इसमें नया न्यूरल इंजन मिलता है, जो इसे एक पावरफुल AI चिप बनाता है. यह भी एप्पल के लेटेस्ट iPadOS 17 पर काम करता है.

तीन स्टोरेज वेरिएंट में हुए लॉन्च

iPad Pro (2024) को 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इस नए iPad Pro के कैमरा को भी इंप्रूव किया गया है. इसमें अडैप्टिव फ्लैश का इस्तेमाल किया गया है. यही नहीं, इसके भी फ्रंट फेसिंग कैमरा को लैंडस्केप एज पर फिट किया गया है ताकि यूजर्स को FaceTime कॉल करने में दिक्कत न आए.

iPad Pro (2024) की कीमत

iPad Pro (2024) के 11 इंच वाले Wi-Fi मॉडल की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है. वहीं, इसका Wi-Fi + 5G वाला मॉडल 1,19,900 रुपये से शुरू होता है. वहीं, इसके 13 इंच वाले Wi-Fi मॉडल की कीमत 1,29,900 रुपये से शुरू होती है. वहीं, इसका Wi-Fi + 5G मॉडल 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. स्टूडेंट्स के लिए iPad Pro (2024) की कीमत 10,000 रुपये कम रखी गई है. इसे 15 मई से ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के माध्यम से खरीद सकेंगे.

पेंसिल प्रो और मैजिक बोर्ड भी लॉन्च

एप्पल के इस लूट इंवेट में इसके साथ ही Apple Pencil Pro, Magic Keyboard भी लॉन्च हुए. Apple Pencil Pro में कई सेंसर को शामिल किया है. इसको दबाने (स्क्वीज) पर यूजर्स नए टूल्स को एक्सेस कर सकते है,  जो एक टाइम सेविंग टूल है. साथ ही इसमें कई नए एडिटिंग टूल्स और शॉर्टकट को शामिल किया है.  इसकी कीमत 11,900 रुपये है, वहीं एप्पल का Magic Keyboard का डिजाइन काफी स्लीक और स्लिम है. इस कीबोर्ड को दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके फीचर्स भी काफी अपडेटेड है. नया 11-इंच मैजिक कीबोर्ड 29900 रुपये में और नया 13-इंच मैजिक कीबोर्ड 33900 रुपये में उपलब्ध है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago