होम / टेक वर्ल्ड / अब और सटीक होगी मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी, इस तकनीक की मदद लेगा विभाग 

अब और सटीक होगी मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी, इस तकनीक की मदद लेगा विभाग 

अगर आने वाले समय में एआई के प्रयोग को पूरी तरह से सफलता मिल जाती है तो इतना कहा जा सकता है कि मौसम के कारण होने वाले नुकसान को और कम किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हमारे देश में हर साल मौसमी बदलावों के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कहीं गर्मी तो कहीं सर्दी, बारिश, बाढ़ या तूफान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन उन सभी परिस्थितियों के बीच अब मौसम विभाग अपनी भविष्‍यवाणी को और सटीक बनाने के लिए एआई का प्रयोग करने को लेकर एक उद्यम करने की तैयारी कर रहा है. 

क्‍या हो रहा है मौसम विभाग में 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग जलवायु अनुसंधान प्रमुख केएस होलिसकर ने पुर्वानुमानों को और बेहतर बनाने में एआई की भूमिका पर जोर दिया है. आईएमडी हीट वेव और मलेरिया जैसी बीमारियों के बारे में सार्वजनिक अलर्ट के लिए पहले ही एआई प्रोजेक्‍ट को तैनात कर चुका है. लेकिन उनका मानना है कि एआई के सटीक आंकड़ों के लिए उसे हाई रेज्‍योल्‍यूशन डेटा की जरूरत होती है. यही नहीं आईआईटी के असिस्‍टेंड प्रोफेसर सौरभ राठौड़ कहते हैं कि एआई के सुपरकंप्‍यूटर चलाने के लिए कोई उच्‍च लागत संसाधनों की जरूरत नहीं है. वो कहते हैं कि इसे एक अच्‍छी गुणवत्‍ता वाले डेस्‍कटॉप से भी चला सकते हैं.

यूके में भी चल रहा है इस पर काम 
ऐसा नहीं है अकेले भारत ही इसे लेकर काम कर रहा है, बल्कि यूके में तो वहां की सरकार ने गूगल से सपोर्टिव एक मौसम  पुर्वानुमान प्रोजेक्‍ट की काफी सराहना की है. माना जा रहा है कि ये मौसम विभाग के क्षेत्र में एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है. लगातार बढ़ती ग्‍लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में बदलावों की अवधि और भी तेज हो गई है. ऐसे में अगर एआई इसमें मददगार साबित होता है तो सभी को काफी मदद मिल सकती है. 

मौसम पर निर्भर है भारत की कृषि अर्थव्‍यवस्‍था 
भारत अकेला ऐसा देश है जहां कई तरह के मौसम महसूस किए जा सकते हैं. कई मामलों में ये मौसम बदलाव जहां हमारे लिए फायदेमंद है तो कृषि जैसे मामलों में ये हमारे लिए संकट पैदा कर देते हैं. ज्‍यादा गर्मी, ज्‍यादा सर्दी, बारिश तूफान जैसे बदलावों का अगर सही अनुमान ना लगे तो किसानों का इस पर बुरा असर पड़ता है. मौजूदा समय में भारत में सुपर कंप्‍यूटर की मदद से गणितीय मॉडल के आधार पर मौसम का पुर्वानुमान लगाया जाता है. 

ये भी पढें: Recession की कगार पर UK, तीसरी तिमाही में खराब हुई इकॉनमी की स्थिति!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

1 day ago

भारत का निजी सुरक्षा उद्योग 2.0 युग में प्रवेश

गृह मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल ने नियामकीय सुधार और व्यावसायिकता के एक नए अध्याय का संकेत दिया

17 hours ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

20 hours ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

20 hours ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

21 hours ago